चौंकी चौटाला पुलिस ने अबूबशहर स्कूल में हुई सीसीटीवी कैमरे चोरी की गुत्थी सुलझाई एक आरोपी काबू
आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा सीसीटीवी कैमरा बरामद
। डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व चोरों की धरपकड़ को लेकर चलाये गये विशेष अभियान के तहत चौकी चौटाला पुलिस ने स्कूल से सीसीटीवी कैमरे चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करके आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा कैमरा बरामद करने में कामयाबी हासिल की है आरोपी की पहचान अंकुश कुमार उर्फ अभि पुत्र बुधराम निवासी अबूबशहर के रूप में हुई है ।
इस संबंध में प्रभारी चौकी चौटाला सब इंस्पेक्टर आनन्द कुमार ने बताया कि दिनांक 06.05.2025 को बृजलाल पुत्र देवीलाल निवासी अबूबशहर की शिकायत पर उनके गांव के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अबूबशहर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सीसीटीवी कैमरा चोरी कर ले जाने पर अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जो स. उप. नि. बेअन्त सिंह ने जांच के दौरान आरोपी अकुंश कुमार उर्फ अभि को गिरफ्तार किया है । आरोपी अकुंश कुमार उर्फ अभि को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ कर अन्य वारदातों बारे जानकारी हासिल की जाएगी ।



