Home » देश » टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
81 Views

सिरसा। सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं व बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में द सिरसा स्कूल ने 100 प्रतिशत सफलता दर के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दसवीं कक्षा में 39 से अधिक छात्रों ने मेरिट श्रेणी में स्थान प्राप्त किया। 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 25 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। जन्नत रानी ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ डिस्ट्रिक्ट टॉपर बनकर प्रथम स्थान हासिल किया। बानी सचदेवा (95.60 प्रतिशत) के साथ द्वितीय स्थान, लावण्या तिन्ना 95.20 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। विषयवार श्रेष्ठ अंक अंग्रेजी: 94 प्रतिशत, हिंदी में 94 प्रतिशत, विज्ञान में 99 प्रतिशत, सामाजिक विज्ञान में 99 प्रतिशत, आईटी 100 प्रतिशत पंजाबी 98 प्रतिशत रहा। 12वीं के परीक्षा परिणामों में भी द सिरसा स्कूल ने 100 प्रतिशत सफलता दर के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 30 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी मैरिट श्रेणी में रहे और 15 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। टॉपर्स साइंस अश्विन 97.8 प्रतिशत, आदिक 96.0 प्रतिशत तथा रक्षित 94.8 प्रतिशत रहे। आट्र्स में कन्नू 96 प्रतिशत, खुशलीन 95.6 प्रतिशत व जपजी 95.4 प्रतिशत रहे। कॉमर्स में प्रियांशी शर्मा, वीरेंद्र सिंगला 90.0 प्रतिशत, आदित्य जाखड़ 83.2 प्रतिशत तथा यशनूर कौर 79.4 प्रतिशत रहे। विद्यालय में प्रथम स्थान अश्विन 97.8 प्रतिशत ने प्राप्त किया। प्राचार्या मनीषा गोदारा ने सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण व अभिभावकों के सहयोग को दिया और विद्यालय के समग्र विकास, नैतिक मूल्यों व डिजिटल शिक्षा पर बल दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति ने भी सभी को बधाई देते हुए भविष्य में निरंतर उत्कृष्टता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices