Home » देश » देशव्यापी हड़ताल में लाखों मजदूर-किसान लेंगे हिस्सा

देशव्यापी हड़ताल में लाखों मजदूर-किसान लेंगे हिस्सा

Facebook
Twitter
WhatsApp
786 Views

सिरसा। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की मीटिंग विजय सिंह सब यूनिट प्रधान सब अर्बन सिरसा की अध्यक्षता में हुई। विजय सिंह ने बताया कि 20 मई 2025 को होने वाली देश व्यापी हड़ताल में लाखों कर्मचारी-मजदूर किसान हिस्सा लेंगे। कर्मचारियों की मांगों कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का किया जाए, समान काम समान वेतन लागू किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, निजीकरण पर रोक लगाई जाए, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई जाए, स्थाई भर्ती की जाए, कौशल रोजगार निगम भंग किया जाए, सभी कच्चे कर्मचारियों को 1 तारीख को वेतन मिलना चाहिए। इस मौके पर सुरजीत सिंह बेदी मुख्य सलाहकार, अविनाश चंद्र कंबोज सीनियर नेता, करणी सिंह भाटी, बाबूलाल उप राज्य प्रधान, सुखदेव सिंह राज्य प्रेस सचिव, गुलबाग सिंह यूनिट प्रधान सब अर्बन, मीत चंद्र यूनिट प्रधान सिटी, कनीराम यूनिट सचिव, जोगिंदर सिंह पूर्व सब यूनिट प्रधान, अजय पासी सब यूनिट इंडस्ट्रियल, मनमोहन सिंह सब यूनिट प्रधान सिटी, ज्वाला सिंह सब यूनिट प्रधान रानियां, ललित संलोकी, जगतार सिंह सब यूनिट प्रधान, रामप्यारा जेई, सतबीर कुंडू यूनिट प्रेस सचिव, रविंद्र सिंह जीवन नगर, सोहन लाल जेई, बलवीर सिंह जेई, गुरलाल सिंह जेई, दुर्गा दास, संदीप कुमार जेई सहित भारी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices