Home » देश » पी.ओ.स्टाफ ने एक पी.ओ. व एक बेल जम्पर किया काबू

पी.ओ.स्टाफ ने एक पी.ओ. व एक बेल जम्पर किया काबू

Facebook
Twitter
WhatsApp
486 Views

डबवाली पुलिस द्वारा आपराधिक मामलों में वांछित भगौड़ों/बेल जम्परों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए पी.ओ.स्टाफ ने एनडीपीएस व शस्त्र अधिनियम के  अलग अलग मामलों में एक बेल जम्पर व एक पी.ओं को काबू करने में सफलता हासिल की है ।

          इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी पी.ओ.स्टाफ इंस्पेक्टर नवीन मोर ने बताया कि अभियोग नं.103/2020 एनडीपीएस एक्ट थाना शहर में आरोपी अदालत के आदेशानुसार बेल जंपर घोषित था जिसे काबू किया गया है । आरोपी बेल जंपर की पहचान निक्का उर्फ काकी पुत्र  हमीर उर्फ मीरा सिंह निवासी जलालआना जिला सिरसा के रूप में हुई है । इसी तरह एक अन्य मामले में अभियोग न.152/2017 शस्त्र अधिनियम थाना सदर डबवाली में पीओं घोषित था । आरोपी पी.ओं के पहचान काला उर्फ सुखदेव पुत्र जुझार सिंह निवासी वार्ड न. 07 श्याम नगर श्रीगंगानगर राजस्थान के रूप में हुई है । आरोपी को अभियोग न.219/2022 धारा 174 ए थाना सदर  में गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों को अदालत में पेश कर आदेशानुसार कार्यवाही की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices