Home » देश » पुलिस अधीक्षक की ज्वैलर्स व आढ़तियों के साथ सुरक्षा मापदंडों के बारे में चर्चा

पुलिस अधीक्षक की ज्वैलर्स व आढ़तियों के साथ सुरक्षा मापदंडों के बारे में चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
597 Views

अपराधों और अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए आमजन और पुलिस प्रशासन को मिलकर काम करना होगा । पुलिस अपना काम कर रही है इसके साथ-साथ आमजन का सहयोग मिले तो अपराधों को रोकना और भी आसान होगा । ये बातें वीरवार को पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर आईपीएस ने जिला के ज्वैलर्स एसोसिएशन व आढ़तियों के साथ सुरक्षा के मानकों पर चर्चा करते हुए  बैठक के दौरान कही । पुलिस अधीक्षक ने बैठक में अपील करते हुए कहा कि ज्वैलर्स शॉप व आढ़ती की दुकान पर पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण नंबरों की सूची जरूर लगवाएं । इसके साथ ही ज्वैलर्स व आढ़ती अपने अपने कार्यस्थल पर हाई रेज्युलेशन के कैमरे लगवाए जिसमें ज्यादा से ज्यादा दिनों की रिकॉर्डिंग सेव रह सके । कैमरों की फुटेज साफ हो जिससे अपराधियों की पहचान करने तथा उनको पकड़ने मे आसानी होगी ।

 उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए ज्वैलर्स व अन्य व्यापारियों का सहयोग बेहद जरूरी है । ज्वैलर्स शॉप व आढ़ती की दुकान पर कार्यरत कच्चे कर्मचारियों तथा चौकीदार की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं । ज्यादा कैश लाने ले जाने पर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित करें ताकि सुरक्षा व्यवस्था समय पर उपलब्ध करवाई जा सके । पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने कहा कि वर्तमान समय नई तकनीक का है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रायः देखने में आता है कि प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का एंगल सिर्फ सुरक्षा के मध्यनजर उनके दुकान तक सीमित रहता है । उन्होंने सभी से उच्च तकनीक वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने व उनकी कवरेज प्रतिष्ठान के मुख्य सड़क पर रखने की भी अपील की । उन्होंने कहा कि जिला पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर और बेहतर सेवा देने के लिए सदैव तत्पर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices