Home » देश » डिंग मंडी कॉलेज में नए सत्र के आवेदन शुरू

डिंग मंडी कॉलेज में नए सत्र के आवेदन शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp
174 Views

डिंग मंडी। राजकीय महाविद्यालय डिंग मंडी में नए सत्र 2025-26 के लिए आवेदन पत्र शुरू हो चुके हैं। जानकारी देते हुए कॉलेज प्राचार्या मधु साईं ने बताया कि महाविद्यालय डिंग मंडी में अभी नए सत्र के लिए सभी विषयों के अध्यापकों के पदों को भरवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले कॉलेज में अध्यापकों की काफी कमी थी, जिसके चलते कॉलेज में सप्ताह में 3 दिन की कक्षाएं लगती थी। स्टाफ की कमी के चलते विद्यार्थी भी कॉलेज छोडऩे को मजबूर थे। स्टाफ की समस्या को लेकर उन्होंने सरकार व संबंधित विभाग को पत्राचार से अवगत करवाया, जिसके बाद विभाग की ओर से स्टाफ की कमी को पूरा कर दिया गया है। प्राचार्या ने स्टाफ की कमी पूरी होने के बाद डिंग मंडी की संस्थाओं व मौजिज लोगों को बुलाकर दाखिले संबंधी चर्चा की। प्राचार्या ने कहा कि ग्रामीणों को कॉलेज प्रबंधन की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। एकता मंच के प्रधान पंकज शर्मा व सीनियर सिटीजन मनोहर लाल सोनी ने बताया कि स्टाफ पूरा होने के बाद अब सप्ताह में 6 के 6 दिन कक्षाएं लगाई जाएंगी। उन्होंने डिंग मंडी व आसपास के गांवों के लोगों से आह्वान किया कि वे नए सत्र के लिए अपने बच्चों को डिंग मंडी महाविद्यालय में ही दाखिला दिलवाएं, ताकि बच्चों को इधर-उधर न भटकना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices