Home » देश » जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन

जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
99 Views

स्वच्छ भारत मिशन को आमजन की भागीदारी के साथ बनाएं जनआंदोलन : वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र
– स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने की शिरकत
स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन एक दिन या कोई निश्चित तिथि तक चलने वाला अभियान नहीं है बल्कि यह निरंतर चलने वाला अभियान है, इसमें सभी संबंधित विभाग व्यापक कार्ययोजना के साथ और बेहतर कार्य करें ताकि हमारा जिला और प्रदेश स्वच्छता की रैंकिंग मामले में प्रमुख जिलों में शामिल होते हुए स्वच्छ और सुंदर जिला बने। इसके लिए हमें स्वच्छ भारत मिशन को आमजन की भागीदारी के साथ जनआंदोलन बनाना होगा।
वे वीरवार को स्थानीय पंचायत भवन में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण व शहरी) के तहत आयोजित जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यशाला में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ डा. सुभाष चंद्र व संबंधित विभागों के अधिकारी व ग्राम सचिव भी मौजूद रहे।
उन्होंने अधिकारियों को जिला के गांवों में 615 बॉयोगैस प्लांट व दो गांवों में सिंचेवाल मॉडल के सफल क्रियांन्वयन पर बधाई दी और कहा कि जिला सिरसा स्वच्छता के मामले में हमेशा अव्वल स्थान पर रहा है। कार्यशाला के दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में स्वच्छता कमेटियों का गठन किया जाए, जिसमें सरपंच, पूर्व सरपंच, धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं, गांव के गणमान्य व्यक्ति और खिलाडिय़ों को शामिल करें। उन्होंने कहा कि गांव का मुख्य द्वार गांव की पहचान होता है, इसलिए वहीं से स्वच्छता की शुरूआत करें। गांव में पेड़ पौधे लगाएं, ट्री गार्ड लगाएं व बैठने के लिए शैड बनाए जाएं। गांव की फिरनी पर भी स्वच्छता बनाए रखें, यदि गौरव पट्टï की स्थिति ठीक नहीं है तो उसे भी दुरुस्त करवाएं।
कार्यकारी वाइस चेयरमैन ने कहा कि ग्राम सचिव अपने गांवों में स्वच्छता का निरंतर मूल्यांकन करें और कमियों को कमेटी के माध्यम से दूर करवाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम सचिवों को अपने गांवों में स्वच्छता के लिए नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव के तालाबों का भी सौंदर्यीकरण करवाया जाए।
उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की समीक्षा करते हुए शहरी क्षेत्रों के सभी वार्डों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि और प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे तो इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे, जिससे हमारी स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद व नगरपालिका के अधिकारी डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने, कम्यूनिटी टॉयलेट की साफ सफाई व एजेंसी के अन्य कामों की समय-समय पर जरूर जांच करें। इसके अलावा एक हेल्पडेस्क से भी लोगों की समस्याएं जाने और उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर कमेटी बनाई जाए और उसमें गणमान्य व्यक्तियों को शामिल कर, स्वच्छता संबंधी जागरूकता गतिविधियां चलाई जाए। उन्होंने कहा कि शहर में स्थापित डंपिंग प्वाइंट के चारों और चारदीवारी हो और शैड लगे हों और साथ ही यह सुनिश्चित करें कि कचरा एकत्रित करने वाली ट्रॉली आदि पूरी तरह से ढकी हो और कचरा न फैले। इसके अलावा बैनर व वॉलपेंटिंग के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाए। यदि वार्ड में स्कूल या कॉलेज हैं तो वहां पर भी विद्यार्थियों को समय-समय पर स्वच्छता के लिए जागरुक किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रीन बेल्ट व प्रमुख स्थानों पर पेड़ों पर मशीन से पानी की बौछार की जाए, इससे स्वच्छता बढ़ेगी और पेड़ों को भी पानी की आपूर्ति होगी।
इस मौके पर कार्यकारी अभियंता पंचायती राज गौरव भारद्वाज, कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र, नगर पािलका सचिव रानियां विक्रमजीत, नगर पालिका सचिव ऐलनाबाद रविंद्र, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर जयवीर, स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुखविंद्र सिंह, मक्खन ङ्क्षसह ख्योवाली, नितीश महेंद्रु, रोहित, पवन, सुरेंद्र कंबोज सहित एसडीओ, जेई व ग्राम सचिव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices