Home » देश » समाधान शिविर में आई शिकायतों का हो समाधान

समाधान शिविर में आई शिकायतों का हो समाधान

Facebook
Twitter
WhatsApp
91 Views

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार व वीरवार को समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक अधिकारियों ने जनसुनवाई की। सिरसा में डीडीपीओ बलजीत सिंह और ऐलनाबाद में एसडीएम पारस भागोरिया ने शिविर के दौरान आमजन की शिकायतें सुनी और जल्द समाधान के निर्देश दिए। इसी तरह कालांवाली और डबवाली में भी समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। वीरवार को जिले में आयोजित समाधान शिविरों के दौरान नौ शिकायतें आईं।
ऐलनाबाद एसडीएम पारस भागोरिया ने बताया कि हर सोमवार और वीरवार को उपमंडल स्तर पर सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है। आमजन इसका लाभ उठाते हुए अपनी शिकायतें शिविर के माध्यम से प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ हल करेें, ताकि आमजन को ज्यादा से ज्यादा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले शिकायतों के शीघ्र निपटान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices