550 Views
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
स्थान: राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्पा
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्पा में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री नरेश कुमार ग्रोवर, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के कार्यक्रम अधिकारी एवं फर्स्ट एड व होम नर्सिंग के लेक्चरर ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री ग्रोवर ने बताया कि डेंगू एक गंभीर बीमारी है, जिससे हर वर्ष अनेक लोगों की मृत्यु होती है और इसका मुख्य कारण हमारी लापरवाही है। डेंगू से बचाव का एकमात्र उपाय है – मच्छरों से दूरी बनाए रखना एवं उन्हें पनपने से रोकना।बचाव के उपायों पर विशेष बल देते हुए उन्होंने बच्चों को बताया:अपने आसपास पानी को एकत्रित न होने दें।कूलर, गमले, पुराने टायर और खुले कंटेनरों में पानी न जमा होने दें।
सप्ताह में एक बार इन बर्तनों की सफाई अवश्य करें।
पूरी बाँह की कमीज पहनें और मच्छरदानी का प्रयोग करें।
घर और विद्यालय परिसर में नियमित सफाई रखें।
इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी श्री शुभकरण शर्मा सहित प्रकाश सिंह, मनीष कुमार, भारत भूषण, रोहित, संदीप मेहरा, प्रदीप कुमार, सुखविंदर सिंह, देशराज, सुरेंद्र, सुखदेव, सपना, मीनू रानी, भूपेंद्र सिंह और अवतार सिंह जैसे शिक्षकगणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई
डेंगू कोई सामान्य रोग नहीं है, यह हमारी लापरवाही का परिणाम है। यदि हम सतर्क रहें, स्वच्छता को जीवनशैली में अपनाएं, तो इस बीमारी से आसानी से बचा जा सकता है। आइए, इस राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर हम यह संकल्प लें –
Post Views: 179



