सिरसा। पंजाब नैशनल बैंक, शाखा कार्यालय, बरनाला रोड सिरसा में आयोजित मासिक रिटेल आउटरीच कार्यक्रम का एक दिवसीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ चौधरी मनीराम झोरड़, राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरां के प्राचार्य सज्जन कुमार के कर-कमलों से और मंडल प्रमुख राजीव कुमार एवं अंचल कार्यालय से आदित्य सांगवान, मुख्य प्रबंधक की उस्थिति में किया गया। इस अवसर पर सज्जन कुमार ने कहा कि यह आउटरीच कार्यक्रम पंजाब नैशनल बैंक की एक बहुत ही सकारात्मक और सशक्त पहल है। इस कार्यक्रम के आयोजन से आमजन को आवासीय तथा रिटेल योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त होगी, जिससे लोग अपना घर बनाने के सपने को साकार कर सकेंगे और अपने व्यवसाय या रोजगार को आगे बढ़ाने में एक नई दिशा की ओर अग्रसर होंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से लोगों को वित्तीय रूप से भी सशक्त किया जाएगा, जिससे वे अपने जीवन की बेहतर शुरुआत कर सकते हैं। मंडल प्रमुख ने कहा कि पंजाब नैशनल बैंक आसान एवं आकर्षक ब्याज दरों एवं न्यूनतम मासिक किस्तों पर आमजन को होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन, रिटेल लोन जैसी सुविधाएं प्रदान कर देश एवं शहर की प्रगति में अपनी भागीदारी निभाने में सदैव अग्रणी रहा है। इस आयोजन ने अधिक से अधिक ग्राहकों को बैंक से जोडऩे एवं उन्हें बैंकिंग सुविधाओं का अधिकतम लाभ प्रदान करने और उनके वित्तीय सपनों को पूरा करने में मदद की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों को एक मंच पर सभी वित्तीय और आवासीय योजनाओं की जानकारी देना है, ताकि वे अपने भविष्य के निवेश के बारे में उचित निर्णय ले सकें। आदित्य सांगवान ने इस आयोजन के महत्व को बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सिरसावासियों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। यह लोगों के लिए बैंक की वित्तीय सहायता से सुगमता के साथ घर का निर्माण करने एवं स्वयं का बिजनेस खोलने और बिजनेस को आगे बढ़ाने में बहुत सुनहरा अवसर है। बैंक ने यहां पर आसान ब्याज दरों और न्यूनतम मासिक किस्तों पर होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन और अन्य रिटेल लोन आदि प्रदान करने की योजना बनाई है, जो हर वर्ग के लोगों के लिए एक बड़ा सहारा साबित हो सकती है।
पीएनबी शाखा में मासिक रिटेल आउटरीच
Facebook
Twitter
WhatsApp



