Home » देश » डेढ़ सौ किलोवाट टी क्षमता के बिजली संयंत्र की स्थापना

डेढ़ सौ किलोवाट टी क्षमता के बिजली संयंत्र की स्थापना

Facebook
Twitter
WhatsApp
530 Views
आज दिनांक 16.5.25 को राजकीय नेशनल महाविद्यालय सिरसा के प्रांगण में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण विभाग डिवीजन हिसार के सौजन्य से उच्च क्षमता के बिजली कनेक्शन की स्थापना की गई। इस अवसर पर हिसार डिविजन की SDO श्रीमती पूनम कंबोज, जे ई श्री नीरज कुमार की टीम ने, सिरसा डिविजन के श्री कुलदीप सोनी, श्री सुभाष तथा पी डबल्यु डी एवं बी एण्ड आर से श्री चंदन कुमार जेई एवं श्री संदीप गोदारा के कुशल सहयोग से संयंत्र की स्थापना की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री हरजिंदर सिंह जी ने बताया की इससे पहले महाविद्यालय में 48 किलो वाट की क्षमता का कनेक्शन लगा हुआ था, जो की महाविद्यालय परिसर में खपत होने वाली बिजली के लोड को वहन करने में अक्षम था। इसलिए हम महाविद्यालय बिजली कमेटी के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में इस लोड को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत थे। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर रमेश सोनी ने बताया कि पूर्व में स्थापित 48 किलो वाट क्षमता के एलटीसीटी-2 कनेक्शन के स्थान पर आज डेढ़ सौ किलो वाट क्षमता के एचटीसीटी के कनेक्शन की स्थापना की गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरविंदर सिंह एवं रजिस्टर डॉ जीतराम शर्मा ने बताया की वर्तमान कनेक्शन महाविद्यालय में लगातार बढ़ रही बिजली की खपत के लोड को वहन करने में पूर्ण रूप से सक्षम रहेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के गैर- शैक्षणिक स्टाफ के सदस्य श्री सुनील कुमार, सन्दीप कुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices