Home » देश » 2 किलो डोडा पोस्त सहित एक काबू

2 किलो डोडा पोस्त सहित एक काबू

Facebook
Twitter
WhatsApp
118 Views

डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नशा तस्करों की धरपकड़ करके उन्हें जेल भेजा जा रहा है । इसी अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ डबवाली टीम ने गांव शेरगढ़ से 2 किलो 11 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी की पहचान तारा सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी तारूआना के रूप में हुई है ।

            इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए डबवाली उप नि. राजपाल ने बताया कि एसआई पालाराम अपनी पुलिस टीम के साथ बराये गस्त पड़ताल व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गांव शेरगढ़ से गांव सक्त्ता खेड़ा की तरफ जा रहे थे कि जब वे नजदीक भारतमाला पुल गांव सक्त्ता खेडा मोड पर पहुंचे तो गाड़ी सरकारी की लाइट मे सामने मोड पर एक आदमी सफेद कुर्ता पायजामा पहने अपने दाहिने हाथ में एक थैला प्लास्टिक रंग सफेद लिए हुए खड़ा दिखाई दिया जो सामने से आ रही पुलिस पार्टी की गाडी पर लगी बत्ती को जलता देखकर एकदम से घबराकर थैला प्लास्टिक सहित तेज-तेज कदमों से चलकर सामने खेतों की तरफ भागने की कोशिश करने लगा जो ASI ने शक की बिनाह पर सरकारी गाड़ी को रोककर गाड़ी से नीचे उतरकर साथी कर्मचारियों की सहायता से उक्त शख्स को कुछ ही कदमों की दूरी पर भागकर काबू करके राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उक्त शख्स के पास प्लास्टिक थैले में डोडा चूरा पोस्त बरामद होने पर थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की गई । पकड़े गये आरोपी तारा सिंह को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके इस डोडा चुरा पोस्त तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का नाम पता मालूम कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices