Home » देश » 7.022 ग्राम हेरोईन सहित एक दबोचा

7.022 ग्राम हेरोईन सहित एक दबोचा

Facebook
Twitter
WhatsApp
95 Views

डबवाली पुलिस  द्वारा क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ डबवाली टीम ने 7.022  ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी की जसपाल सिंह उर्फ चिडा पुत्र सुरजीत सिंह निवासी खुईयां मलकाना के रूप में हुई है ।

            इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए डबवाली सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि बताया कि ASI बलवान अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिये गांव सावंत खेड़ा में मौजूद थे कि एएसआई को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि जसपाल सिंह उर्फ चिडा निवासी खुईयां मलकाना हेरोइन तस्करी का काम करता है । जो  आज भी हेरोइन तस्करी की फिराक में है । जो सूचना को सही मानकर सूचना के अनुसार बताए स्थान पर पहुंचे तो टी-प्वाइंट NH-9 बस अड्डा गांव खुईयां मलकाना पर पहुंचे तो एक नौजवान लड़का निले रंग की लोअर व गोल गले की लाईनदार टी-शर्ट पहने हुए खड़ा दिखाई दिया जो अचानक पुलिस पार्टी की गाडी को देखकर एकदम से घबराकर गांव खुईयां मलकाना की तरफ तेज-तेज कदमों से चलने लगा तो मन ASI ने सरकारी गाडी रुकवाकर गाडी से नीचे उतरकर कुछ ही कदमों की दूरी पर शक्स को काबु करके उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जा से हेरोइन चिट्टा बरामद हुई । जो आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी जसपाल सिंह उर्फ चिडा को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और इस नेटवर्क हेरोइन चिट्टा तस्करी से से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices