Home » देश » 7.7 ग्राम हेरोइन सहित एक को काबू कर भेजा जेल

7.7 ग्राम हेरोइन सहित एक को काबू कर भेजा जेल

Facebook
Twitter
WhatsApp
176 Views

डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए एएनसी स्टाफ ने एक युवक को 7.7 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित काबू करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी  की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ ज्ञानी पुत्र अजायब निवासी ढाणी जगमालवाली  के रूप में हुई है ।

            इस मामले के बारे में प्रभारी एएनसी स्टॉफ इंस्पेक्टर गजराज ने बताया कि एएसआई रणजोध सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु डबवाली से कालांवाली की तरफ जा रहे थे । जो वे गांव जगमालवाली बस अड्डा से कालांवाली की तरफ थोड़ा ही चले थे कि सामने से सड़क पर एक नौजवान लड़का पैदल आता दिखाई दिया । जो सामने से पुलिस की गाड़ी को आता देखकर एकदम से गाड़ी के सामने भागने लगा और भागकर अपनी बाई तरफ कच्चे रास्ते पर मुड़ गया । जो ASI ने शक की बिनाह पर गाड़ी को रास्ता के पास रोककर साथी कर्मचारियों की मदद से उस नौजवान लड़के को काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद होने पर थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ ज्ञानी को अदालत में पेश किया गया  जो आदेशानुसार बंद जेल करवाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices