Home » देश » एस पी व बैंक अधिकारियों की बैठक

एस पी व बैंक अधिकारियों की बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
102 Views

सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने बारे दिए सख्त निर्देश*

। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर आईपीएस ने बैठक में जिला के बैंक प्रबंधकों से रूबरू होते बैंक/ए. टी. एम. की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिस दौरान निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई इन बिंदुओं की पालना करने के बारे निर्देश दिए गए –

  1. सभी बैंक अधिकारी अपने सभी ए टी. एम. पर 24 घण्टे सी.सी.टी.वी. कैमरों का प्रवाह सुनिश्चित करेंगे तथा अधिक से अधिक स्टोरेज करना सुनिश्चित करेंगे । बैंकों में होने वाली आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए बैंक प्रबंधकों का सहयोग बेहद जरूरी है ।
  2. सभी शाखा प्रबंधक अपने-2 बैंक,ए.टी.एम. तथा बैंक के आस पास खाली पड़े प्लाटों में अच्छी गुणवत्ता के सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाना सुनिश्चित करेंगे तथा इन सी. सी. टी. वी. कैमरों की डीवीआर को सुरक्षित स्थान पर रखवाना सुनिश्चित करें ताकि कोई घटना होती है तो सी. सी. टी. वी. कैमरा से फुटेज प्राप्त करके अपराधियों को पकड़ा जा सके ।
  3. सभी शाखा प्रबंधक बैंक की बाहरी दीवारों की समय-2 पर मरम्मत कराकर दीवारों को मजबूत रखना सुनिश्चित करेंगे ।

4 सभी शाखा प्रबंधक यह ध्यान रखें कि कोई भी फर्जी खाता खुलवाकर साइबर अपराध के लिए प्रयोग ना कर सके ।

  1. सभी बैक,ए. टी. एम. में सुरक्षा गार्ड रखना सुनिश्चित करें तथा बैंक, एटीएम पर तैनात अस्थाई कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन अवश्य करवाया जाये ।
  2. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी पत्र क्रमांकRBI/2018-19/2014 दिनांक 14.06.2019 की अनुपालना में एटीएम की सुरक्षा संबंधी निर्देशों की पालना करते हुए कोई भी बैंक प्रबंधक किसी भी ए.टी.एम. को रात्रि 10.00PM से 06.00 AM तक खुला रखते हैं तो सुरक्षा गार्ड रखा जाए तथा सभी सुरक्षा गार्ड के पास शस्त्र तथा शस्त्र का लाइसेंस होना चाहिए । जिन एटीएम पर गार्ड नहीं है उन पर रात को ताला लगाया जाए ।
  3. सभी शाखा प्रबंधक अपने-2 बैंक ए. टी. एम. में पैसों का आदान-प्रदान करते समय सुरक्षित मार्गों का प्रयोग करेंगे तथा प्रयोग किये जाने वाले वाहन पर सुरक्षा की दृष्टि से सी.सी.टी.वी. कैमरा लगा होना चाहिए  । ज्यादा कैश देने पर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित करें ताकि सुरक्षा व्यवस्था समय पर उपलब्ध करवाई जा सके ।
  4. सभी शाखा प्रबंधक अपने-2 बैंक,ए.टी.एम. पर सैसर अलार्म लगाना सुनिश्चित करेंगे ताकि आवश्यकता की स्थिति में उसका उपयोग किया जा सके इसके अतिरिक्त सभी बैंक शाखा प्रबन्धक को पुलिस कन्ट्रोल रुम डबवाली का नम्बर 01668-299100 तथा 7082014523 से भी अवगत कराया जाए ।
  5. सभी शाखा प्रबंधक छुट्टी वाले दिनों की सी. सी. टीवी. फुटेज विधिवत चेक करना सुनिश्चित करेंगे,अगर कोई संदिग्ध गतिविधि संज्ञान में आती है तो सम्बन्धित पुलिस थाना को सूचित करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices