राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा के मनोविज्ञान विषय परिषद के बैनर तले विभाग के विद्यार्थियों ने प्रयास संस्थान का भ्रमण कियाI महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रमेश सोनी ने बताया कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य मनोविज्ञान के विद्यार्थियों को दिव्यांग बच्चों की मानसिक परिस्थितियों और जटिलताओं को समझने का अवसर प्रदान करना था। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्रयास संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों को ब्रेल लिपि के माध्यम से शिक्षा प्रदत किए जाने की तकनीक, कंप्यूटर ज्ञान की विधियों व प्रयुक्त होने वाले सॉफ्टवेयर इत्यादि के बारे में जानकारी हासिल की I इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विशेष बच्चों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी एकत्रित कीI महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों के इस दल का नेतृत्व डॉ. मीनाक्षी, डॉ. जगदीप सिंह, वंदना कटोच तथा पूनम सेठी ने किया तथा भ्रमण के उपरांत संस्थान के संचालक प्राध्यापकों का आभार व्यक्त किया।



