सिरसा। सेंट जेवियर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा में सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद शपथ समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएचओ महिला थाना अध्यक्ष सुनीता देवी, सब-इंस्पेक्टर पालो रानी के साथ विद्यालय के प्रबंधक फादर रेजिनाल्ड, प्रधानाचार्य फादर सेल्वराज पीटर, पैरिश प्रीस्ट फादर मैनीनो गोम्स, चीफ कोआॅर्डिनेटर सिस्टर अलीशा और असिस्टेंट चीफ को-आॅर्डिनेटर रविंद्र कौर के गरिमामय आगमन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। स्कूल प्रशासन एवं अतिथिगण द्वारा चारों हाउस के कप्तान विद्यार्थियों एवं कैबिनेट के सदस्यों को मंच पर आमंत्रित कर विभिन्न कर्तव्य निर्वहन शीर्षक प्रदान किए गए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। इसके उपरांत आकर्षक बैंड प्रस्तुति के साथ मार्च-पास्ट किया गया, जिसमें चुनी गई छात्र परिषद एवं उपस्थित सभा को सलामी दी गई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यालय प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने छात्रों को महिला सशक्तिकरण और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया। प्रधानाचार्य फादर सेल्वराज पीटर ने नव-निर्वाचित छात्र नेताओं को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करते हैं। स्कूल प्रशासन की तरफ से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर एसओएफ हिंदी प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीयस्तर पर प्रथम रैंक हासिल करने वाले, स्काउट एंड गाइड तथा एम.यू.एन. के विभिन्न स्तरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का समापन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में स्कूल गान एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
सेंट जेवियर स्कूल में छात्र परिषद शपथ समारोह आयोजित
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026
हरियाणा में बेरोजगारी के आंकड़े खतरनाक: केडिया
September 29, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026

हरियाणा में बेरोजगारी के आंकड़े खतरनाक: केडिया
September 29, 2026

जन्मदिन पर अंजना मां की रसोई में करवाया लंगर-भंडारा
September 29, 2026