सिरसा। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रवक्ता डा. गंगा सागर केहरवाला ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत पर जनता को साधुवाद दिया और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत बताया। जारी बयान में केहरवाला ने कहा कि एनडीए को देश की जनता का आशीर्वाद मिला है। लोगों का यह जनादेश पीएम मोदी के लिए है, ताकि वे गरीबों के लिए काम करते रहें और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। ‘मां, मानुष और माटी’ ने पूरे दिल से पीएम मोदी को आशीर्वाद दिया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ममता बनर्जी के शासनकाल में ये तीनों, ‘मां, मानुष और माटी’, आंसू बहा रहे थे। धरती (माटी) अपने ही बच्चों के खून से लाल हो गई थी। लोग (मानुष) अत्याचार सह रहे थे। केहरवाला ने कहा कि यह पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी बंगाल में सरकार बनाएगी। यह राज्य भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि है। उन्होंने कहा कि बंगाल में बीजेपी की जीत देश की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। बंगाल में सत्ता बदलने से देश में भी कुछ बदलाव जरूर होंगे। तुष्टीकरण की राजनीति के लिए अब कोई जगह नहीं होगी। पश्चिम बंगाल के लोगों ने यह साबित कर दिया है कि झूठे वादों से चुनाव नहीं जीता जा सकता। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि पिछले कई सालों से पश्चिम बंगाल में कोई भी चुनाव बिना किसी हत्या के नहीं हुआ था, लेकिन इस बार बिना किसी विवाद के शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुआ। उन्होंने भाजपा को प्रचंड बहुमत देने के लिए जनता को साधुवाद दिया।
‘मां, मानुष और माटी’ ने पूरे दिल से पीएम मोदी को दिया आशीर्वाद: डा. केहरवाला
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026
हरियाणा में बेरोजगारी के आंकड़े खतरनाक: केडिया
September 29, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026

हरियाणा में बेरोजगारी के आंकड़े खतरनाक: केडिया
September 29, 2026

जन्मदिन पर अंजना मां की रसोई में करवाया लंगर-भंडारा
September 29, 2026