Home » सिरसा » सच्चा शिष्य वही है, जो हर परिस्थिति में गुरु के वचनों का पालन करे: पूनम भारती

सच्चा शिष्य वही है, जो हर परिस्थिति में गुरु के वचनों का पालन करे: पूनम भारती

Facebook
Twitter
WhatsApp
54 Views

सिरसा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा गांव साहुवाला में आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक सत्संग में संगत ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता करते हुए गुरु वचनों को श्रवण किया तथा आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया। इस अवसर पर साध्वी पूनम भारती ने कहा कि गुरु आज्ञा शिष्य के जीवन की आधारशिला होती है। एक सच्चा शिष्य वही है, जो हर परिस्थिति में गुरु के वचनों को सर्वोपरि मानकर उनका पालन करता है। गुरु आज्ञा का पालन करने से मन की चंचलता समाप्त होती है, जीवन में अनुशासन आता है तथा आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही शिष्य अपने जीवन को सफल, सार्थक एवं परमात्मा के निकट बना सकता है। साध्वी जी ने आगे कहा कि इतिहास साक्षी है कि जिन्होंने गुरु वचनों को अपने जीवन में धारण किया, उन्होंने कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी सहजता से पार कर लिया। गुरु की आज्ञा में चलना ही सच्ची भक्ति, सच्ची सेवा और सच्ची साधना है। जब शिष्य अपने मनमत को त्यागकर गुरुमत को अपनाता है, तब उसका जीवन सफल एवं सार्थक बन जाता है। उन्होंने संगत को प्रेरित करते हुए कहा कि हम सभी को अपने दैनिक जीवन में गुरु आज्ञा को सर्वोपरि स्थान देना चाहिए तथा प्रेम, सेवा, विनम्रता और मानवता के मूल्यों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए।
अंत में साध्वी जी ने सभी को सद्गुरु की आज्ञा को जीवन में धारण करने तथा आध्यात्मिक मार्ग पर दृढ़ता से आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices