Home » देश » सिरसा के निरंकारी प्रीत कॉलोनी में हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक साथ भरा 5 बेटियों का भात

सिरसा के निरंकारी प्रीत कॉलोनी में हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक साथ भरा 5 बेटियों का भात

Facebook
Twitter
WhatsApp
40 Views

सिरसा। मानवता और सामाजिक सरोकार की दिशा में काम कर रहे हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक बार फिर सिरसा में सेवा की एक नई मिसाल पेश की है। वार्ड नंबर 1 स्थित निरंकारी प्रीत कॉलोनी में आयोजित एक भव्य और गरिमामयी समारोह के दौरान ट्रस्ट की ओर से एक साथ पांच जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का भात भरा गया। इस आयोजन के साथ ही ट्रस्ट द्वारा अब तक रिकॉर्ड 80 बेटियों का भात संपन्न करवाया जा चुका है। इस मौके पर उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो गणेशी लाल विशेष रूप से पहुंचे। इस पुनीत अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला ने अतीत के पन्नों को साझा किया। उन्होंने भावुक मन से कहा कि निरंकारी प्रीत नगर हमारे लिए महज एक कॉलोनी या रिहायशी इलाका नहीं है, बल्कि यह एक पावन तीर्थ स्थल है। आज से ठीक 30 वर्ष पूर्व, जब पूजनीय बाबूजी हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे, तब ईश्वर ने हमें इस कॉलोनी में 42 परिवारों को मकान बनाकर देने का परम सौभाग्य प्रदान किया था। समारोह के दौरान पांच सौभाग्यशाली बेटियों का भात भरा गया और इन सभी पांचों परिवारों का सहृदय धन्यवाद करते हुए मनीष सिंगला ने कहा कि वे इन परिवारों के ऋणी हैं, जिन्होंने संस्था को अपनी बेटियों के इस पावन विवाह उत्सव में सेवा करने का अधिकार और सौभाग्य प्रदान किया। इस मौके पर प्रो गणेशी लाल ने कहा कि निरंकारी प्रीत नगर में आज से वे तीन दशक पूर्व आए थे। यहाँ उन्होंने 42 मकान बनवाकर दिए थे। आज यहाँ की डेवलपमेंट को देख वे गदगद हैं और महसूस होता हैं कि ईश्वर की कृपा हुई हैं। प्रो गणेशी लाल ने कहा कि आप मेरे परिवार का हिस्सा हैं और आपके लिए हमेशा हमारे घर के द्वार खुले हैं। उन्होंने मनीष सिंगला द्वारा चलाई जा रही भात मुहिम की भी प्रशंसा की। इस आयोजन में प्रियंका बोमरा का विशेष सहयोग रहा। ट्रस्ट ने उनके कुशल प्रबंधन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। इस मौके पर हरियाणा गुर्जर समाज के प्रधान साबरमल गुर्जर, मनीष जिंदल, आनंद रावत, निजी सचिव हरपिंदर शर्मा, बलवंत शैली, सुभाष चौधरी, योगेश बिज़ारनिया, पूर्व पार्षद कौशल्या वर्मा मुख्य रूप से शामिल थे। इनके अलावा वार्ड नंबर 1 के सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिकों और मातृशक्ति ने समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘नंदीघोष’ रथ रहा, जिसके माध्यम से पूरे वार्ड नंबर 1 के निवासियों और श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस आध्यात्मिक और सामाजिक समागम में ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल जी ने विशेष रूप से शिरकत की। पूर्व राज्यपाल ने किसी वीआईपी संस्कृति से दूर, जमीन पर बैठकर आम जनता के साथ बेहद सादगी से महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरा कार्यक्रम ‘हारे का सहारा’ के जयकारों के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices