Home » हरियाणा » रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भूपेश मेहता पहुंचे गौधाम

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भूपेश मेहता पहुंचे गौधाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
1 Views

हरा चारा, गुड़ खिलाकर लिया गौमाता का आशीर्वाद
सिरसा। इमीडिएट पास्ट रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन भूपेश मेहता ने श्री पंचमुखी बालाजी गौधाम में पहुंचकर गौसेवा एवं धर्मार्थ गतिविधियों में सहभागिता की। इससे पूर्व गौधाम पहुंचने पर गौसेवक विनोद उपाध्याय, सुमन मित्तल, हरीश कुमार एवं अन्य सेवकों ने श्री बालाजी गौधाम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से उन्हें पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन भूपेश मेहता ने गौमाता को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर गौसेवा की तथा विधिवत
तिलक, आरती एवं पूजन कर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने गौधाम के लिए एक ट्रॉली तूड़ी एवं हरे चारे का सहयोग प्रदान करते हुए गौसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। इससे पूर्व गौसेवक नीतू कटारिया के जन्मदिन के अवसर पर रोटेरियन मेहता ने केक काटकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान उपस्थित सभी गौसेवकों एवं श्रद्धालुओं ने रोटेरियन भूपेश मेहता द्वारा गौसेवा एवं सामाजिक कार्यों के प्रति किए जा रहे सतत योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में सतीश केडिया, नीतू, मनीषा, पूनम रानी, राज, मीना, कमलेश, विमला देवी, पवन छिंपा, संगीता, लीलाधर, रवि मेहता व प्रेम सैनी आदि गणमान्यजन भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices