सिरसा। गुरु नानक पब्लिक स्कूल में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को एचपीवी संक्रमण, इससे होने वाली बीमारियों तथा ऌढश् वैक्सीन के महत्व के बारे में जानकारी देना था। कार्यक्रम में पीएचसी भावदीन की टीम द्वारा एचपीवी वैक्सीन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र पाल ने एचपीवी संक्रमण से बचाव एवं वैक्सीनेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समय पर टीकाकरण एचपीवी से होने वाले सर्वाइकल कैंसर सहित कई गंभीर रोगों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर नर्सिंग अधिकारी परमजीत कौर, एमपीएचडब्ल्यू सुमिता रानी तथा अमनदीप उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों की एचपीवी वैक्सीन से संबंधित शंकाओं का समाधान किया तथा उन्हें टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे एचपीवी वैक्सीन के संबंध में सही एवं वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त करें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए जा रहे टीकाकरण संबंधी सुझावों का पालन करें।
एचपीवी वैक्सीन को लेकर छात्राओं एवं अभिभावकों को किया जागरूक
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

37 बोतल अवैध शराब सहित 2 लोगों काबू ।
August 17, 2026
हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी गिरफ्तार ।
August 17, 2026
