Home » हरियाणा » प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष पार्षद मोनिका सर्राफ ने उठाए मुद्दे

प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष पार्षद मोनिका सर्राफ ने उठाए मुद्दे

Facebook
Twitter
WhatsApp
2 Views

सिरसा। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में वार्ड नंबर 17 की पार्षद मोनिका सर्राफ ने अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल, जिला नगर आयुक्त सुरेन्द्र बेनीवाल व नगरपरिषद के प्रधान वीर शांति स्वरूप के समक्ष उनके वार्ड में पब्लिक हेल्थ विभाग से संबंधित सभी कार्य पेयजल, सीवरेज सहित अन्य विभागों के मुद्दे भी उठाए। पार्षद ने सीवरेज का मेंटेनस का कार्य, वार्ड में सीवरेज की नई लाइनें डलवाने बारे, वार्ड में पीने वाले पानी में सीवरेज के पानी की मिक्सिंग की शिकायत, वार्ड में सीवरेज कि सफाई सुचारु रूप से न होने, पीने वाले पानी की भारी किल्लत को देखते हुए 2 नए ट्यब्वैल लगवाने बारे, गलियों में पीने वाले पानी कि नई पाइप लाइन डलवाने, बिजली निगम की ओर से वार्ड में लगवाए गए नए बिजली के पोल पर बिजली की तारें व मीटर को पुराने पोल से हटवाकर नए पोल पर शिफ्ट करवाने के मुद्दे उठाए। संबंधित अधिकारियों ने भी उन्हें आश्वास्त किया कि जल्द ही सभी कार्य पूरे किए जाएंगे।
वार्ड में शुरू हुआ सडक़ रिपेयरिंग कार्य
वहीं वार्ड नंबर 17 की पार्षद मोनिका सर्राफ की पहल पर नगरपरिषद सिरसा प्रशासन ने उनके वार्ड में जगदेव सिंह चौक से लेकर भगत सिंह चौक तक में सडक़ रिपेयरिंग कार्य आरंभ कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त क्षेत्र में पिछले दिनों वाटर स्ट्रॉर्म पाइप लाइन डालने का कार्य पूरा किया गया था जिसके चलते यहां गहरे गड्ढे हो गए थे और इससे लोगों को दिक्कतें दरपेश आ रही थी। आमजन की इन तकलीफों को दूर करने के लिए पार्षद मोनिका सर्राफ ने  नप प्रशासन के समक्ष यह समस्या उठाई। उनकी पहल पर अब नप प्रशासन ने उपरोक्त क्षेत्र में सडक़ मुरम्मत का जोर शोर से आरंभ किया है। इसे लिए सभी क्षेत्रवासियों ने पार्षद मोनिका सर्राफ व पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices