Home » हरियाणा » सेवा भारती ने गांव पोहड़का में किया अहिल्याबाई बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ

सेवा भारती ने गांव पोहड़का में किया अहिल्याबाई बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
4 Views

सिरसा। गांव पोहड़का में राधा कृष्ण मंदिर के पास सेवा भारती हरियाणा प्रदेश जिला सिरसा द्वारा संचालित, महान वीरांगना अहिल्याबाई बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अविनाश चंद्र प्रांत उपाध्यक्ष सेवा भारती हरियाणा प्रदेश ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर किशनपुरा के खंड कार्यवाह  पूरन एवं मुरारी लाल पोहड़का गांव के एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऐलनाबाद नगर प्रचारक आदित्य शास्त्री, ग्रामीण आनंद, सिरसा से नगर सचिव विक्रम सेवा भारती भी इस कार्यक्रम में  उपस्थित रहे। अविनाश ने सेवा भारती द्वारा चल रहे सेवा कार्य सिरसा में और पूरे हरियाणा के बारे में बताया। पूरण ने बच्चों को समय पर आने पर और कुछ नैतिक संस्कार के बारे में बताया। नगर प्रचारक आदित्य ने अपना अनुभव भी बच्चों के साथ सांझा किया। इस अवसर पर अध्यापिका अमीना का भी परिचय करवाया गया। श्रवण ने आए हुए सभी मेहमानों का का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र और प्रसाद वितरण के साथ  किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices