Home » कारोबार » दिवाली-छठ पर महंगाई का फटका, बढ़ गए एलपीजी सिलेंडर के दाम

दिवाली-छठ पर महंगाई का फटका, बढ़ गए एलपीजी सिलेंडर के दाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
67 Views

HARYANA : 1 नवंबर को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में लगभग 62 रुपए का इजाफा हुआ है, जिससे दिवाली के बाद आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। इंडियन ऑयल के ताजा रेट के अनुसार, दिल्ली में अब 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1802 रुपए हो गई है। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 1911.50 रुपए, मुंबई में 1754.50 रुपए, पटना में 2027 रुपए और चेन्नई में 1964.50 रुपए हो गई है।

lpg priceदिवाली-छठ पर महंगाई का झटका

दिवाली के बाद बढ़ी हुई कीमतों ने आम लोगों को चिंता में डाल दिया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में यह बढ़ोतरी 1 अक्टूबर के बाद से की गई है। मुंबई में 1 अक्टूबर को कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1692.50 रुपए थी, जो अब बढ़कर 1754.50 रुपए हो गई है। कोलकाता में ये 1850.50 रुपए से बढ़कर 1911.50 रुपए और चेन्नई में 1903 रुपए से बढ़कर 1964.50 रुपए हो गई है।

कॉमर्शियल सिलेंडर का बढ़ा रेट

इस बढ़ोतरी से होटल और रेस्टोरेंट जैसे व्यवसायों पर असर पड़ने की उम्मीद है, जो अपने कामकाज के लिए कॉमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। इससे आम आदमी पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर 803 रुपए में मिल रहा है। कोलकाता में यह 829 रुपए और मुंबई में 802.50 रुपए में मिल रहा है। चेन्नई में भी घरेलू सिलेंडर सितंबर वाले रेट 818.50 रुपए में ही मिल रहा है।

पटना में नया रेट हुआ 2072 रुपए

बिहार की राजधानी पटना में 14.2 किलो वाला इंडेन का LPG सिलेंडर 901 रुपए में मिल रहा है। वहीं, 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 2072 रुपए का हो गया है। गुजरात के अहमदाबाद में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1821 रुपए में मिलेगा। जबकि, 14 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर 810 रुपए का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices