चंडीगढ़ : मुख्य सचिव विवेक जोशी वीरवार को गुरुग्राम में विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए शहर में मौजूद रहे। उन्होंने जी.एम.डी.ए., नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, एन.एच.ए.आई. सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। मुख्य सचिव ने लगभग 3 घंटे बैक टू बैक अलग- अलग विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में गुरुग्राम में बरसात दौरान होने वाले जलभराव, पेयजल व्यस्था और स्वच्छता पर मंथन किया गया।
मुख्य सचिव ने जी.एम.डी.ए. अधिकारियों संग गुरुग्राम में जलभराव, पेयजल व्यवस्था, सड़क व्यवस्था, शहर की परिवहन व्यवस्था, विभिन्न प्रोजैक्ट शुरू करने के लिए जमीन की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर मुख्य रूप से चर्चा की। इस दौरान जी.एम.डी.एम. के सी.ई.ओ. ए. श्रीनिवास ने बताया कि गुरुग्राम में मुख्य सड़कों का मुरम्मत कार्य जी.एम.डी.ए. अगले 6 माह में पूरा कर लेगा।