Home » क्रिकेट » इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी ; ऋषभ पंत

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी ; ऋषभ पंत

Facebook
Twitter
WhatsApp
81 Views

आई.पी.एल. नीलामी : रिकॉर्ड दाम पर बिके पंत और अय्यर, वेंकटेश को अप्रत्याशित दाम
जेद्दा (सउदी अरब) : भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के. के. आर. को इस साल खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर को पछाड़कर इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए जिन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स ने यहां रविवार को मैगा नीलामी में 27 करोड़ रूपए में खरीदा लेकिन वेंकटेश अय्यर अप्रत्याशित तौर पर तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। के. के. आर. को इस साल आई.पी.एल. खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर 26 करोड़ 75 लाख रुपए में पंजाब किंग्स से जुड़े। पंत के लिए लखनऊ ने आखिरी बोली 27 करोड़ रूपए की लगाई तो दिल्ली टीम पीछे हट गई। के. के. आर. का हिस्सा रहे वेंकटेश को इसी टीम ने 23 करोड़ 75 लाख रूपए में खरीदा। के. के. आर. और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में उनके लिए होड़ लगी थी। वहीं श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा। अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा था जिन्हें पिछली नीलामी में के. के. आर. ने 24 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा था। स्टार्क को 11 करोड़ 75 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। अय्यर और पंत दोनों ने पिछले कुछ साल में विषम परिस्थितियों का सामना किया लेकिन जबरदस्त साहस का परिचय देते हुए वापसी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices