Home » सिरसा » खनोरी मोर्चे पर जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण-अनशन के 100 दिन पूरे होने पर:

खनोरी मोर्चे पर जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण-अनशन के 100 दिन पूरे होने पर:

Facebook
Twitter
WhatsApp
587 Views

सिरसा में किसानों की भूख हड़ताल शुरू: लखविंदर सिंह औलख
सिरसा। बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने बताया कि एमएसपी खरीद गारंटी कानून सहित किसानों की हक्की मांगों को लेकर 13 फरवरी 2024 से किसान आंदोलन-2 शंभू खनौरी व रतनपुर बॉर्डरों पर धरना जारी है। बॉर्डर पर बैठे किसानों से जब लंबे समय तक भारत सरकार ने बातचीत नहीं की तो जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मानी हुई मांगों को लागू करवाने के लिए 26 नवंबर, 2024 को आमरण-अनशन शुरू किया, जिसे आज 100 दिन पूरे हो गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक भारत और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर देश भर में किसानों ने बुधवार को जिला मुख्यालयों के सामने भूख हड़ताल की। सिरसा में भी किसानों द्वारा सिरसा लघु सचिवालय में भूख हड़ताल पर जाते समय पुलिस द्वारा किसानों को रेलवे पुल के ऊपर रोक गया, वहीं पर किसानों ने अपनी भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। लगभग डेढ़ घंटे बाद उन्हें डीसी ऑफिस जाने दिया गया, उसके बाद बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख की अध्यक्षता में लघु सचिवालय (डीसी ऑफिस) सिरसा में 24 घंटे के लिए 100 से भी ज्यादा किसान आमरण-अनशन पर बैठ गए हैं, जिसमें रोड़ी, मांखा, बचेर, नथोर, मतूवाला, गुडियाखेड़ा, जसानिया, फूलकां, झोरडऱोही, रघुआना, रघुआना, खारिया, धोतड़, सुल्तानपुरिया, मोरीवाला, जोधपुरिया, थिराज, फग्गू, भंगू, साहुवाला, खाईशेरगढ़, पीरखेड़ा, मोड़ावाली, कोटली, फूलकां, संतनगर, पनिहारी, जलालआना, राजपुरा, रताखेड़ा, गोरीवाला, कंगनपुर, बेगू, घुक्कांवाली, मल्लेवाला, बनवाला, उमेदपुरा, रंगा, नुहियांवाली, प्रताप नगर, दमदमा, माखोसरानी  आदि गांवों के किसान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices