सिरसा। कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर वोट चोरी के आरोप लगाने के आरोप बेबुनियाद है और इन आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है। जिला पार्षद प्रतिनिधि एवं वाइस चेयरमैन सुनील कबीरा, जिला पार्षद नंद लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान गांवों में कर्मचारियों ने घर-घर जाकर पूरी जिम्मेदारी और मेहनत के साथ कार्य किया। इस अभियान में कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय मौजिज लोगों ने भी अपना सहयोग दिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि उनके अनुसार एसआईआर प्रक्रिया के दौरान केवल ऐसे मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। यह कार्रवाई भी डेथ सर्टिफिकेट की जांच करने और निर्धारित नियमों के अनुसार की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा एसआईआर को लेकर लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोप निराधार हैं। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर बिना ठोस आधार के आरोप लगाना उचित नहीं है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बड़े खेद की बात है कि कांग्रेस के सांसद और विधायक भी वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं, जो उनकी नकारात्मक राजनीति और हताशा को दशार्ता है। चुनाव आयोग एक स्वतंत्र एवं संवैधानिक संस्था है, जो निष्पक्ष रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करता है। संवैधानिक संस्थाओं पर किसी भी राजनीतिक दल का दबाव नहीं है और न ही ऐसी संस्थाओं की कार्यप्रणाली को राजनीतिक आरोपों के आधार पर प्रभावित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना उचित नहीं है। लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और निष्पक्षता का सम्मान करना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। कांग्रेस को बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए। इस मौके पर ब्लॉक समिति सदस्य सुरेश, अशोक शर्मा, श्याम ढिल्लों, कर्ण थिंद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026
एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision


