सिरसा। सेवा भारती शाखा सिरसा एवं पर्यावरण प्रेरणा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में गांव भंभूर में लाल बहादुर शास्त्री बाल संस्कार केंद्र का विधिवत से शुभारंभ किया गया, जिसे जलस्टार रमेश गोयल एडवोकेट ने अंगीकृत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सी.बी. कौशिक, जिला अध्यक्ष सेवा भारती, सिरसा ने की। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने सेवा भारती द्वारा सम्पादित गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवं सेवा कार्य एवं लक्ष्य हेतु अपने विचार प्रेषित किए। इस अवसर पर सेवा भारती के , जिला सचिव कुलदीप देवगुण, नगर अध्यक्ष धर्म पाल सोमानी, नगर उपाध्यक्ष नीतू अग्रवाल, नगर सचिव विक्रम कुमार, नगर सह-सचिव मोहित मोंगा, प्रचार प्रमुख जसवीर सिंह बागड़ी, संघ से मदन लाल अग्रवाल, केंद्र की अध्यापिका मीरा ठाकुर व समस्त ग्रामवासी उपस्थित हुए। इस अवसर जल स्टार रमेश गोयल एडवोकेट ने अपने वक्तव्य में बच्चों को मन लगा कर पढ़ाई करने का आग्रह किया तथा आने वाले समय का भविष्य बताया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जल स्टार होने के नाते जल बचाव तथा पर्यावरण संरक्षण के छोटे-छोटे व उपयोगी टिप्स दिए। धर्मपाल सोमानी नगर अध्यक्ष, सिरसा ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों का कार्यक्रम में सहभागिता करने पर सभी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र और प्रसाद वितरण के साथ किया गया।
सेवा भारती सिरसा ने किया लाल बहादुर शास्त्री, बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026
एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026

एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
