Home » देश » यातायात नियमों की अवहेलना करने पर काटे चालान

यातायात नियमों की अवहेलना करने पर काटे चालान

Facebook
Twitter
WhatsApp
146 Views

डबवाली यातायात पुलिस द्वारा नाका लगाकर बुलेट मोटरसाइकिल का पटाके 22,000/-रुपये के चालान

               पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे चलाने वाले बुलेट मोटरसाइकिल व यातायात के नियमों का पालन न करने पर 63 व्हीकलो का यातायात पुलिस डबवाली द्वारा चालान किये गये ।

                 इस सम्बन्ध में यातायात प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डबवाली के आदेशानुसार चालकों द्वारा मोटर वाहन अधिनियम का पालन न करने वाले व बुलेट मोटरसाइकिल द्वारा पटाखे चलाने पर एक बुलेट मोटरसाइकिल द्वारा बाजार में पटाखे चलाने पर 22,000/-रुपये का चालान किया तथा इसके अलावा अन्य 63 व्हीकलो को यातायात नियमों का जिसमे ट्रिपल राइडिंग ,बिना हेलमेट, लाइन चेंज, रॉन्ग पार्किंग, सीट बेल्ट, बिना नम्बर प्लेट , बिना पैटर्न नम्बर प्लेट चालान किये गये है ।  उन्होने बताया कि भविष्य में किसी भी वाहन चालक को नियमों का पालन न करने पर सख्ती से निपटा जाएगा और मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices