डबवाली यातायात पुलिस द्वारा नाका लगाकर बुलेट मोटरसाइकिल का पटाके 22,000/-रुपये के चालान
पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे चलाने वाले बुलेट मोटरसाइकिल व यातायात के नियमों का पालन न करने पर 63 व्हीकलो का यातायात पुलिस डबवाली द्वारा चालान किये गये ।
इस सम्बन्ध में यातायात प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डबवाली के आदेशानुसार चालकों द्वारा मोटर वाहन अधिनियम का पालन न करने वाले व बुलेट मोटरसाइकिल द्वारा पटाखे चलाने पर एक बुलेट मोटरसाइकिल द्वारा बाजार में पटाखे चलाने पर 22,000/-रुपये का चालान किया तथा इसके अलावा अन्य 63 व्हीकलो को यातायात नियमों का जिसमे ट्रिपल राइडिंग ,बिना हेलमेट, लाइन चेंज, रॉन्ग पार्किंग, सीट बेल्ट, बिना नम्बर प्लेट , बिना पैटर्न नम्बर प्लेट चालान किये गये है । उन्होने बताया कि भविष्य में किसी भी वाहन चालक को नियमों का पालन न करने पर सख्ती से निपटा जाएगा और मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ।



