नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित
पूर्व जिलाध्यक्ष शीशपाल ने कुर्सी पर बैठा कर नये जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह का किया अभिनंदन
सिरसा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, हरियाणा व सदस्य जिला कष्ट निवारण समिति सिरसा यतींद्र सिंह एडवोकेट को पार्टी हाईकमान ने उनके अनुभव व पार्टी के प्रति समर्पित भाव से की गई सेवाओं को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के उपलक्ष्य में सोमवार को भाजपा कार्यालय में उनका अभिनंद समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज सहित तमाम नेताओं व कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी तरह निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास दिखाया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास रहेगा। इससे पूर्व भी पार्टी ने जो जिम्मेदारियां दी है, उन्हें बखूबी तन-मन-धन से निभाया है। नगर परिषद चुनावों में जिस प्रकार सभी ने मिलकर लड़ाई लड़ी और शहरी सरकार भी भाजपा की बनाने में सफल रहे और 1996 के बाद दोबारा से कमल खिला है। उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करें। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने कहा कि पार्टी हाईकमान की ओर से जो फैसला लिया गया है, वे पार्टी हित में है और सभी मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए मिलकर काम करेंगे। बता दें कि यतींद्र सिंह एडवोकेट इससे पूर्व वे जिलाध्यक्ष भाजपा सिरसा, सदस्य यात्री सेवा समिति, रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय भारत सरकार, रानियां विधानसभा चुनाव प्रभारी, जिला महामंत्री, भाजपा सिरसा, विशिष्ठ नागरिक, सीएम विंडो, सिरसा विधानसभा, जिला प्रमुख भाजपा सदस्यता अभियान, जिला संयोजक, मुद्रा बैंकिंग योजना, संयोजक, निगरानी समिति सिरसा विधानसभा, सह संयोजक लोकसभा चुनाव-2019 के दौरान, नरेन्द्र मोदी की सिरसा-हिसार लोकसभा विजय संकल्प रैली फतेहाबाद का दायित्व निभा चुके हैं। इस मौके पर जगदीश चोपड़ा, विजयपाल एडवोकेट, वेद फुलां जिला प्रभारी सिरसा, गोबिंद कांडा, पूर्व सिरसा विधायक मक्खन लाल सिंगला, श्याम बजाज, प्रदीप रातुसरिया, रोहताश जांगड़ा, अमन चोपड़ा, मनीष सिंगला, वीर शांति स्वरूव नगर परिषद चेयरमैन, पूर्व जिलाध्यक्ष अमीर चंद मेहता, डा. गंगासागर केहरवाला, रतनलाल बामनियां सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यतींद्र सिंह एडवोकेट बने भाजपा जिलाध्यक्ष
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026
एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026

एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
