नवरात्रि भारतीय हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण और उत्सव पूर्ण मुख्य त्यौहार है- बजरंग गर्ग
नवरात्रि में नौ दिन माता दुर्गा जी की पूजा और माता के नौ रूपों की अराधना की जाती है- बजरंग गर्ग
माता दुर्गा जी को महाशक्ति व देवी के रूप में माना जाता है- बजरंग गर्ग
माता दुर्गा जी ने नौ दिन तक महिषासुर के साथ युद्ध किया और 10 दिन उस का वध किया था- बजरंग गर्ग
हिसार- अग्रोहा धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर दीप माला, भजन समारोह, भण्डारे व पदाधिकारियों मीटिंग अग्रोहा धाम अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कलाकारों द्वारा माता जी का गुणगान किया गया और इस समाहोर में भक्तजन माता जी के भजनों देर रात तक झूमते रहे। इस अवसर पर अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अग्रोहा धाम में 400 मीटर लंबी गुफा में माता दुर्गा जी का भव्य मंदिर बना हुआ है। जिसकी बड़ी भारी मानता है और देश में एक मात्र अग्रोहा धाम में माता लक्ष्मी जी का शक्ति पीठ बना हुआ है। जिसके साथ देश की जनता की आस्था जुड़ी हुई है। बजरंग गर्ग ने कहा कि नवरात्रि भारतीय हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण और उत्सव पूर्ण मुख्य त्यौहार है। जो पूरे देश में 9 दिन तक भव्य रूप से मनाया जाता है। नवरात्रि में नौ दिन माता दुर्गा जी की पूजा और माता के नौ रूपों की अराधना की जाती है। नवरात्रि पर देश व प्रदेश के कौने-कौने में माता जी का जागरण व कीर्तन होते है। माता दुर्गा जी को महाशक्ति व देवी के रूप में माना जाता है। माता दुर्गा जी ने नौ दिन तक महिषासुर के साथ युद्ध किया और 10 दिन उस का वध किया था। नवरात्रि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। नवरात्रि पर अग्रोहा धाम को भव्य रूप से सजाया गया है।इस अवसर पर अग्रवाल सभा पंजाब प्रधान महेश गुप्ता, एसके गुप्ता, यशपाल गुप्ता, रमेश अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, बलविंदर गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, अश्वनी अग्रवाल, रमेश गुप्ता, विनोद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुमित गुप्ता, विशाल गुप्ता, कानू गुप्ता, मनोहर लाल गुप्ता, अनंत अग्रवाल, पवन गर्ग, आशीष सिंगला, अग्रोहा सरपंच आत्माराम, प्रेम गोयल, महेश अग्रवाल मथुरा, संदीप सिंह आदि प्रतिनिधियों ने भारी संख्या में भाग लिया।
अग्रोहा धाम में 400 मीटर लंबी गुफा में माता दुर्गा जी का भव्य मंदिर बना हुआ है- बजरंग गर्ग
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026
एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026

एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
