सिरसा विधानसभा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
सिरसा। भाजपा, सिरसा विधानसभा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय श्री युवक साहित्य सदन में हुआ, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष यतिन्द्र सिंह एडवोकेट ने की, जबकि कार्यक्रम के संयोजक विधानसभा उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा रहे। बैठक से पूर्व भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश पंवार की माता व पूर्व जिला उपाध्यक्ष आशा रानी जैन के बेटे के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर
जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतिंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा अपने संकल्प के साथ काम कर रही है। भाजपा ने संकल्प लिया था कि हर हाथ को काम होगा और आज उसी संकल्प को पूरा करते हुए सरकार काम कर रही है। नए-नए उद्योग लगाए जा रहे हैं। बिना भेदभाव व पर्ची खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा रही है, जोकि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में संभव नहीं हो पाया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वो दिन भी देखे हैं, जब गिने चुने कार्यकर्ता, विधायक और सांसद हुआ करते थे। आज देश में भाजपा के सबसे ज्यादा सांसद.विधायक और जन प्रतिनिधि हैं। प्रदेश सचिव भाजपा सुरेंद्र आर्य ने कहा कि 47 लाख सदस्यों के साथ भाजपा की प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनना ऐतिहासिक है। 2 से 302 सांसद का सफर आसान नहीं था, ये सब आप जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। रोहताश जांगड़ा ने प्रधानमंत्री की विकसित भारत की ओर यात्रा पर बोलते हुए कहा कि जो सपना प्रधानमंत्री ने देश के लिए देखा है, देश की जनता उसे अपने जनमत से जरूर पूरा करेगी। इस मौके पर सिरसा नगर के चारों मंडल अध्यक्ष प्रथम से सुमन शर्मा, द्वितीय से राजेश जलंधरा, तृतीय से अजय शेरपुरा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रोहताश पलथानिया, सिरसा नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप, जसविंदर पाल पिंकी, विष्णु शर्मा, सिकंदर खट्टर, सवार मल गुज्जर, जगत कक्कड़, भोज राज, नरेश सैनी, संजीव टंडन, सागर बजाज, बलवंत शैली, संजीव रातुसरिया, मुकेश मेहता, तरुण गुलाटी, अम्बर मेहता, कृष्ण मेहता, दीपक ढल, राज कुमार, सुनील बहल, पवन जांगड़ा, सनप्रीत सोढ़ी, राकेश कटारिया, सतपाल पूनिया, वीरेंद्र तिन्ना, बॉबी लूथरा, करण बत्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अपने संकल्प के साथ काम कर रही है भाजपा: यतिंद्र सिंह एडवोकेट
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026
एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026

एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
