सिरसा। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन, सिरसा में वुशु खेल नर्सरी का ट्रायल 11 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। जॉय बनर्जी प्रधानाचार्य डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सिरसा ने बताया कि पुलिस लाइन सिरसा में स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में हरियाणा सरकार के द्वारा शुरू की गई वुशु नर्सरी के लिए ट्रायल 11 अप्रैल को शाम 4 बजे से लेकर 7 बजे तक स्कूल के वुशु खेल मैदान में रखे गए हैं। सिरसा नगर के कोई भी इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ अपना जन्म-प्रमाणपत्र, परिवार आईडी, आधार कार्ड व दो फोटो और सभी डाक्यूमेंट्स की 2-2 प्रतिलिपि अवश्य साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि इसमें 8 वर्ष से 18 वर्ष तक के लडक़े और लड़कियां भाग ले सकते हैं। इसमें 8 साल से लेकर 14 साल तक के सभी चयनित बच्चों को हरियाणा सरकार की तरफ से 1500 रुपए प्रति महीने दिए जाएंगे। 15 साल से लेकर 18 साल तक के सभी चयनित बच्चों को 2000 प्रति महीने दिए जाएंगे। खिलाडिय़ों की प्रैक्टिस प्रतिदिन सुबह व शाम होगी। अधिक जानकारी के लिए 99915-89389 वुशु प्रशिक्षक सतपाल सिंह से संपर्क कर सकते हैं।
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में वुशु खेल नर्सरी का ट्रायल 11 अप्रैल को
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026
ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026

ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026

सिरसा में 10 दिवसीय ‘संस्कृत सम्भाषण शिविर’ का दूसरा दिन संपन्न
August 22, 2026
