धूमधाम से मनाई अरूट महाराज की जयंति
सिरसा। अरोड़वंश समाज द्वारा अरोड़वंश प्रवर्तक अरूट महाराज की जयंति पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया। सचिव अश्वनी खन्ना ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्यातिथि अरोड़वंश एजुकेशन सोसायटी की चेयरपर्सन सुनीता सेतिया व राहुल सेतिया ने सर्वप्रथम अरूट महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि सुनीता सेतिया ने सर्वप्रथम सभी अरोड़वंशियों को अरूट महाराज की जयंती की बधाई दी और समाज को शिक्षित करने व नशों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अरोड़वंशी भगवान श्रीराम के वंशज हैं। भगवान श्रीराम के पुत्र लव की वंशावली में अरूट महाराज का प्रादुर्भाव था। अरूट महाराज का किला सिंधु नदी के तट पर अरोड कोट के नाम से है। अरोड़ वंशी क्षत्रिय अरूट महाराज के अनुयायी होने के कारण अरोड़ा कहलाए। सेतिया ने कहा कि अरोड़वंश समाज में सभी लोग आपस में प्रेम प्यार से रहते हंै। उन्होंने बताया कि अरोड़वंश में 811 जातियां व 361 उपजातियां हंै, जोकि देश व विदेश के विभिन्न प्रांतों में निवास कर रही है तथा अपने-अपने राज्यों को उन्नति प्रदान कर रही है। उन्होंने समाज के लोगों को अरूट महाराज के बताए सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर राहुल सेतिया ने आए हुए सभी सज्जनों का स्वागत किया व बधाई दी। मंच संचालन एडवोकेट नरेश मलिक ने किया। इस मौके पर पूर्व नगरपालिका प्रधान सुखविंद्र कौर गिल व प्रेम सहगल, प्रवीण नरूला, पप्पू सेठी, एडवोकेट आरडी बिश्नोई, बंटी डूमरा, उदेश गुप्ता, केदार पाहवा, राजकुमार गंडा सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अरूट महाराज के बताए सिद्धांतों पर चलें समाज के लोग: सुनीता सेतिया
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026