Home » हरियाणा » प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
1 Views

नाथूसरी चौपटा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाथूसरी चौपटा के प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने 8 दिसंबर 2025 को विद्यालय में प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा विद्यालय के विकास पर विशेष ध्यान दिया। मल्होत्रा के मार्गदर्शन में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। खेलों के क्षेत्र में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं, वहीं विद्यालय का एक विद्यार्थी वॉलीबॉल में राज्य स्तर तक पहुंचा। लीगल लिटरेसी प्रतियोगिताओं में विद्यालय की दो टीमों ने जिला स्तर पर प्रथम तथा एक टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को कुल लगभग 21,600 रुपये की पुरस्कार राशि उनके खातों में प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त, ब्लॉक स्तर पर विद्यालय की लघु नाटिका टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर राजेश मल्होत्रा जी ने छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को अपने निजी कोष से दोपहर का भोजन करवाया। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए उन्होंने विद्यालय को एक वाटर कूलर भी प्रेमस्वरूप भेंट किया। उनका यह योगदान विद्यार्थियों के प्रति उनके स्नेह और विद्यालय के प्रति समर्पण को दशार्ता है। समारोह के दौरान अनीता देवी ने उनके जीवन परिचय से सभी को अवगत करवाया। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक कुलदीप दलाल, सरदार कुलजीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अध्यापकों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। रविंद्र एवं विवेक ने मंच संचालन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक कुलदीप दलाल, मनोज राघव, दलबीर शर्मा, परवेज, प्रवीन, प्रदीप, सीताराम, मीनाक्षी, अनीता, नीरज, शिखा, पुष्पा, सुनीता, मंजू तथा राजेश, राकेश, जगबीर सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
समस्त विद्यालय परिवार ने राजेश मल्होत्रा के स्वस्थ, सुखी, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices