सिरसा। बेगू रोड स्थित लिट्ल विंगज प्ले स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चे अध्यापिका पूनम गुप्ता के नेतृत्व में श्री पंचमुखी बाला जी गौ धाम में पधारे। गौ भक्त सुमन मित्तल ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चों ने गौ माता को हरा चारा, गुड़, रोटियां व चूरी खिलाकर गौमाता का आशीर्वाद लिया। बच्चों के साथ अध्यापिका रजनी व रितु भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सुमन मित्तल ने बताया कि बच्चे गौ वंश विशेषकर गौ माता के छोटे बच्चों को अपने मध्य पा कर बहुत खुश हुए। मित्तल ने कहा कि सभी को छोटी उम्र से ही अच्छे संस्कार मिलने लग जाएं तो घर परिवार, समाज व देश सभी को फायदा होगा और हम एक सुसंस्कारित वातावरण बनाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि गौ माता में सभी देवी देवताओं का वास होने से गौ माता की सेवा से देवता व पितृ भी प्रसन्न होते हैं और श्राद्ध पक्ष में गौ सेवा का महत्व और भी अधिक हो जाता है। गौ धाम पहुंचने पर सभी का हरीश साहुवाला, भरत अग्रवाल, विनोद उपाध्याय, सतीश केडिया, पवन, पूजा, सुमन व अन्य गौ भक्तों ने स्वागत किया। अंत में बच्चों को भी गौ धाम की तरफ से खाद्य सामग्री रूपी प्रसाद वितरित किया गया।
नन्हें-मुन्ने बच्चों ने किया श्री पंचमुखी बाला जी गौ धाम का भ्रमण
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision

