Home » हरियाणा » ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
1 Views

सिरसा। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरसा में आयोजित 35 दिवसीय ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर में प्रतिभागिता करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के सर्टिफिकेट मुख्यातिथि चीफ एलडीएम संजीव गर्ग व निदेशक जितेश कंबोज ने अपने हाथों से देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर संजीव गर्ग ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में सीखे गए रोजगारपरक क्रियाकलापों से प्रशिक्षणार्थी जो कुछ भी सीखते हैं, उससे वे बाहर जाकर अपना स्वयं का रोजगार चला सकते हैं। निदेशक जितेश कंबोज ने कहा कि कुशलता से स्वरोजगार करने के लिए बैंक द्वारा तय मानदंडों के अनुसार ऋण दिया जाता है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं का रोजगार शुरू कर अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित किया। जितेश कंबोज ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में सदा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ट्रेनर ने बताया कि इस शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम संबंधी प्रशिक्षण दिया गया है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर बेहतर तरीके से अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकते हैं। इस मौके पर दलबीर सिंह व राकेश शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices