Home » देश » भावदीन टोल प्लाजा पर फूलकां गांव के वाहनों की एंट्री फ्री करने की उठाई मांग

भावदीन टोल प्लाजा पर फूलकां गांव के वाहनों की एंट्री फ्री करने की उठाई मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
135 Views

* जिला उपायुक्त से मिला गांव का युवा प्रतिनिधिमंडल
सिरसा। भावदीन टोल प्लाजा पर नियमों की अनदेखी कर टोल वसूली करने का आरोप लगाते हुए भारतीय कुलडिय़ा खाप के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कुलडिय़ा के नेतृत्व में फूलकां गांव के युवाओं का प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से मिलने पहुंचा। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाई कि फूलकां के वाहन चालकों को भावदीन टोल प्लाजा पर फ्री आवाजाही की छूट दी जाए। उन्होंने कहा कि फूलकां गांव टोल प्लाजा से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, कायदे से टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों को टोल फीस से छूट दी गई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए सिद्धार्थ कुलडिय़ा ने बताया कि जिला उपायुक्त के नाम सौंपे ज्ञापन में युवाओं ने मांग उठाई कि फूलकां गांव के वाहनों को भावदीन टोल प्वाइंट पर छूट दी जाए। क्योंकि यह गांव टोल प्लाजा से मात्र 12 किलोमीटर की दूरी पर है। उन्होंने बताया कि एनएचएआई के नियमों के अनुसार टोल प्लाजा से जो गांव 20 किलोमीटर के दायरे में आते हैं, उन गांव के वाहन चालकों को टोल टैक्स में छूट प्रादान की जाती है। जबकि टोल मालिकों द्वारा फूलकां के वाहन चालकों को चंपत लगाई जा रही है। उन्होंने इस टोल वसूली को अवैध बताते हुए कहा कि भावदीन टोल प्लाजा पर फूलकां गांव को छोड़कर भावदीन, जोधकां, कुकड़थाना, सुचान, कोटली, संघरसाधा जैसे कई अन्य गांवों के वाहनों को फ्री एंट्री दी जा रही है। इस दौरान डॉ. सुनील कुलडिय़ा, भोजाराम, रमेश, प्रहलाद सिंह राठी, गुलाब सिंह, सीताराम, महेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।
** टोल के दोनों ओर होती है रोज आवाजाही
कुलडिय़ा ने बताया कि फूलकां गांव बेशक सिरसा विधानसभा क्षेत्र का गांव है, लेकिन बिजली व पुलिस से जुड़े कार्य के लिए अकसर लोगों को डिंग मोड आना-जाना पड़ता है। थाना डिंग के अंतर्गत आते इस गांव में टयूबवैलों की लाइन सबडिविजन डिंग से जुड़ी हुई है। जिसके चलते ग्रामीणों को नित्यप्रति भावदीन टोल प्लाजा से होकर गुजरना पड़ता है जो वाहन चालकों की जेब पर भारी पड़ता है।
फोटो कैप्शन: 10 /1
जिला उपायुक्त से मिलने पहुंचा गांव का युवा प्रतिनिधिमंडल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices