रिकॉर्ड में नहीं मिली कोई गड़बड़ी, 4 सदस्यों की कमेटी करेगी समाज को एकजुट
सिरसा। श्री ब्राह्मण सभा रजि. सिरसा की बैठक भगवान श्री परशुराम धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीताराम जोशी, सुभाष बांय वाले व सुभाष शर्मा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में सर्वप्रथम प्रधान दयानंद शर्मा के कार्यकाल का लेखा-जोखा कैशियर अश्वनी कौशिक ने रिकॉर्ड के साथ प्रस्तुत किया। अश्वनी शर्मा ने बताया कि समाज के कुछ लोगों ने प्रो. दयानंद शर्मा पर ब्राह्मण सभा की राशि हड़पने के आरोप लगाए गए थे, लेकिन समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा रिकॉर्ड की जांच में पाया गया कि प्रो. दयानंद शर्मा के कार्यकाल में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। उनके कार्यकाल का पूरा रिकॉर्ड सही पाया गया और रिकॉर्ड की कॉपी एसपी कार्यालय को भी सौंपी गई है। यही नहीं समाज ने वर्ष 2012 से लेकर 2023 तक के कार्यकाल का भी ब्यौरा वाऊचर के साथ मांगा है, ताकि सभा के नाम पर गड़बड़ी का पता लगाया जा सके। समाज के छिन्न-भिन्न हो रहे ताने-बाने को सुधारने के लिए समाज के प्रबुद्धजनों राधेश्याम शर्मा, पंडित सीताराम शर्मा बंसीवट वाले, सत्यनारायण पारीक की एक कमेटी बनाई है। कमेटी सदस्य समाज को एकजुट करने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे। इस मौके पर मदनलाल शर्मा, सुभाष शर्मा, सीताराम जोशी, संजय शर्मा, राधेश्याम शर्मा, विजय कुमार जोशी, राजकुमार चोटिया, सुरेंद्र शर्मा, (सीताराम शर्मा बंसीवट वाले), श्रवण कुमार, जगदीश जोशी, संजय शर्मा नीटू, देवेंद्र कुमार शर्मा, रामकृष्ण वशिष्ठ, रितेश जोशी, गजेंद्र शर्मा, हर्ष शर्मा, संजय शर्मा, पवन शर्मा, विवेक शर्मा, घनश्याम शर्मा, शामलाल शर्मा, राजकुमार शर्मा (चोटिया) विजय शर्मा सुमन शर्मा, ईश्वर शर्मा, संजय दाधिच, राजेश शर्मा, हरीष शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, बंसीलाल, बंसीलाल, सुरेश दड़बा, शमशेर कौशिक, सोनू, जितेंद्र शर्मा, मेघनाथ, रामप्रकाश शर्मा सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
श्री ब्राह्मण सभा रजि. ने प्रस्तुत किया सभा का लेखा-जोखा
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026