कहा, जन जन तक पहुंचाएं पार्टी की कल्याणकारी नीतियां
डबवाली हलके में आरंभ किया सदस्यता अभियान
डबवाली। जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि पार्टी की ओर से आरंभ किए गए सदस्यता अभियान को लेकर न केवल पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं में बल्कि आमजन में भी खासा जोश पाया जा रहा है और दिन प्रतिदिन अधिकाधिक लोग पार्टी परिवार से जुड़ रहे हैं। वे रविवार को डबवाली हलका में पार्टी कार्यालय में जेजेपी द्वारा आरंभ किए गए सदस्यता अभियान की शुरूआत के दौरान उपस्थित पार्टी पदाधिकायिों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी की नीतियों में विश्वास रखने वाले लोगों को ही पार्टी में शामिल करें। जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा जनहित में लिए फैसलों का प्रचार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है और इस सिलसिले में वे आमजन को भी जागरूक करें। जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने आरोप जड़ा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है। उन्होंने हिसार कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जेजेपी नेता
दिग्विजय चौटाला ने विद्यार्थियों का हरसंभव सहयोग किया है और भविष्य में भी करते रहेंगे। इससे युवाओं में दिग्विजय चौटाला के प्रति एक विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान के सफल होने से ही पार्टी संगठन मजबूत होगा। इस अवसर पर डबवाली हलकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बराड़ ने अए हुए सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हर हलके में पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है, इसलिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने इस अवसर पर जोन व बूथ के अनुसार सदस्यता कॉपियां भी वितरित की। इस अवसर पर सर्वजीत सिंह मसीतां, जगसीर सिंह मांगेआना, रणदीप मट्टदादू, जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्यानी, सुखमंदर सिंह सिहाग, राजेश सहारण, गुरमीत सिंह चोरमार, भीम सहारण, गुरजंट सिंह तिगड़ी, संदीप मेहता, भूप नेहरा आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
जेजेपी की नीतियों में भरोसा रखने वालों को ही बनाएं सदस्य: अशोक वर्मा
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026