Home » सिरसा » दूरदर्शन केंद्र जालंधर पर कानूनी नुक्ते कार्यक्रम में शिरकत करेंगे एडवोकेट मोहनलाल अरोड़ा

दूरदर्शन केंद्र जालंधर पर कानूनी नुक्ते कार्यक्रम में शिरकत करेंगे एडवोकेट मोहनलाल अरोड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp
146 Views

सिरसा। एडवोकेट मोहनलाल अरोड़ा आज दूरदर्शन केंद्र जालंधर के प्रोग्राम कानूनी नुक्ते में बतौर कानून विशेषज्ञ शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का विषय चैक संबंधी समस्या रहेगा। गांव मटदादू, तहसील मंडी डबवाली, जिला सिरसा में डा. ओम प्रकाश अरोड़ा के घर पैदा हुए अधिवक्ता मोहनलाल अरोड़ा को उपनिदेशक दूरदर्शन केंद्र जालंधर केवल कृष्ण ने विशेष तौर पर सिरसा जिला से महत्वपूर्ण प्रोग्राम कानूनी नुक्ते में आमंत्रित किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए सेल्फलेस सेवा के संचालक (नि:शुल्क शिक्षा) नरेश बजाज ने बताया कि अधिवक्ता मोहनलाल अरोड़ा बहुत बार दूरदर्शन, रेडियो तथा समाचार पत्रों की शान बनते रहे हैं। ये बहुत सी संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा कई संस्थाओं के स्पोक्सपर्सन का कार्य भी बखूबी निभा रहे हैं। दूरदर्शन केंद्र के प्रोड्यूसर सुखविंदर सिंह तथा एडवोकेट एंकर कंवरजीत सिंह ने चैक संबंधी समस्याओं के बारे में महत्वपूर्ण सवाल जवाब किए, यह हमारे लिए गौरव की बात है। यह कार्यक्रम मंगलवार, 24 जून 2025 दोपहर बाद 4.30 बजे डीडी पंजाबी के कानूनी नुक्ते कार्यक्रम में  प्रसारित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices