Home » देश » 557 ग्राम अफीम के साथ दो नशा तस्कर किए काबू

557 ग्राम अफीम के साथ दो नशा तस्कर किए काबू

Facebook
Twitter
WhatsApp
95 Views

एएनसी स्टाफ डबवाली ने नशा तस्करों की धरपकड़ अभियान में करीब सवा लाख रूपये 557 ग्राम अफीम के साथ स्कार्पियो सवार दो नशा तस्कर किए काबू*

 डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सख्त कार्यवाही करते हुए एएनसी स्टाफ डबवाली ने दो युवकों को करीब सवा लाख रुपये की 557 ग्राम अफीम व गाड़ी स्कॉर्पियो सहित काबू करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपियों की पहचान  अरविंद कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी अबूबशहर व नरेन्द्र कुमार पुत्र दलीप सिंह निवासी जंडवाला जाटान के रूप में हुई है ।

            इस मामले के बारे में प्रभारी एएनसी स्टाफ डबवाली उप नि. सूबे सिंह ने बताया कि एएसआई राजेन्द्र प्रसाद अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिये गोल चौक मंडी डबवाली पर मौजूद थे कि एएसआई को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि दो युवक अपनी गाड़ी में नशा तस्करी का काम करते हैं और आज भी नशा तस्करी की फिराक में है । जो सूचना को को सही मानकर व साथी कर्मचारियों को सूचना से अवगत करवाकर सूचना के अनुसार बताए स्थान गांव गंगा से गांव जंडवाला बिश्नोईयां रोड पर नाकाबंदी शुरू की  तो कुछ समय बाद एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखाई दी । जो एएसआई ने साथी कर्मचारियों की सहायता से गाड़ी को रुकवा कर गाड़ी में सवार दोनों युवकों को काबू करके तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से अफीम बरामद होने पर थाना सदर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई । आरोपियों अरविंद कुमार व नरेंद्र कुमार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ कर इस अफीम तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों बारे जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices