Home » देश » तंजानिया में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में अनिल ढिढारिया का हुआ चयन

तंजानिया में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में अनिल ढिढारिया का हुआ चयन

Facebook
Twitter
WhatsApp
111 Views

सिरसा। 7 जुलाई से 13 जुलाई तक तंजानिया के अंदर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू हो रहा है, जिसमें विभिन्न देशों के व्यापारी अलग-अलग व्यापार नीतियों पर चर्चा करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा से 40 व्यापारियों का एक मंडल हरियाणा की तरफ  से प्रतिनिधित्व करने जा रहा है। हरियाणा के ओजस्वी मुख्यमंत्री का यह प्रयास है कि हरियाणा के लोग भी अपना व्यवसाय दूसरे राज्यों के साथ-साथ दूसरे देशों में भी बढ़ाएं। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित एवं निफा युवा राज्य प्रधान अनिल ढिढारिया इससे पहले भी भारत सरकार द्वारा भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कंबोडिया मलेशिया में हुए अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव में भी अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। अनिल ने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ने बहुत ही अच्छी पेशकश की है, जिससे युवाओं को रोजगार में भी बहुत बढ़ावा मिलेगा। अनिल के साथ सिरसा से ब्लू लाइन इंडस्ट्रीज के मालिक अजय आहूजा, समाजसेवी विमला सिंवर सहित कुल 40 युवा उद्यमियों की टीम भी इस कार्यक्रम में भाग लेगी। उनका भी यही प्रयास है कि सिरसा की युवाओं को किसी न किसी माध्यम से ज्यादा से ज्यादा रोजगार दे पाएं। निफा हरियाणा महासचिव  दलवीर सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में अनिल ढिढारिया का चयन करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी बताया कि अनिल ढिढारिया निफा, गार्गी फाउंडेशन, युवा क्लब, माई भारत और मातृभूमि वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से लगभग पिछले 15 सालों से युवाओं को रोजगार एवं सामाजिक कार्यक्रमों से संबंधित विभिन्न जानकारियां दे रहे हैं तथा विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों में अपनी विशेष अहम भूमिका निभा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर निफा के राष्ट्रीय चैयरमेन सरदार प्रितपाल सिंह पन्नू, नेहरू युवा केंद्र के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डा. नरेंद्र यादव, डा. रामजी जयमल, डा. बलदेव राज कंबोज, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता, निफा सिरसा प्रधान राजेश स्वामी, कुलदीप मेघवाल, तन्वी खुशबू मानव, प्रमिला सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सभी अधिकारियों एवं हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices