समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा ह क्लब: मीनू सर्राफ
सिरसा। इन्नर व्हील क्लब सिरसा मेन-309 द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईपीपी वीना मेहता ने बताया कि दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम स्थापना समारोह के उपलक्ष्य में केक काटा गया। इसके बाद नई टीम का चयन किया गया, जिसमें मीनू सर्राफ को अध्यक्ष, सचिव वंदना कंबोज, आईएसओ शिम्पी गर्ग, कोषाध्यक्ष उषा मेहता, संपादक किरण मेहंदीरत्ता को नियुक्त किया गया। आईपीपी वीना मेहता ने नवनियुक्त अध्यक्ष मीनू सर्राफ को कॉलर पहनाकर नई कार्यकारी टीम का स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल का लेखा जोखा क्लब पदाधिकारियों के समक्ष रखा, जिसपर सभी ने संतुष्टि जताई। मीनू सर्राफ ने बताया कि वे काफी समय से इन्नर व्हील क्लब के साथ मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने क्लब द्वारा समाजहित व महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों का भी विस्तार से ब्यौरा रखा। मीनू सर्राफ ने कहा कि क्लब द्वारा भविष्य में समाजसेवा के कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी, ताकि असहाय व जरूरतमंद लोगों की अधिक से अधिक मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे नवनियुक्त टीम के साथ मिलकर पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाया जाएगा।
इन्नर व्हील क्लब सिरसा मेन-309 की नई कार्यकारिणी गठित
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision

