Home » देश » सतपाल दास बने कबीर आश्रम ऐलनाबाद के महंत।

सतपाल दास बने कबीर आश्रम ऐलनाबाद के महंत।

Facebook
Twitter
WhatsApp
76 Views

 

गांव ख्योवाली के कबीर आश्रम के महंत श्री सतपाल दास जी महाराज को ऐलनाबाद में स्थित सन्त कबीर आश्रम एवम् सन्त कबीर वृद्ध आश्रम धाम का महंत मनोनीत किया गया है। गत दिवस ऐलनाबाद के सन्त कबीर वृद्ध आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर  हुए विशाल कार्यक्रम में सन्त समाज के रीति रिवाज व विधि विधान के अनुसार महंताई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सन्त कबीर आश्रम वेलफेयर ट्रस्ट ऐलनाबाद के मुख्य संचालक सन्त जितवा नन्द जी महाराज ने स्वामी सतपाल दास जी महाराज को चादर ओढ़ा कर चादरपोशी की रस्म की शुरुआत की, उसके बाद विभिन्न स्थानों से आए हुए साधू संतों महंत प्रकाशानंद जी प्रबंधक सचिव कबीरधाम आश्रम हरिद्वार ,महंत परमानंद जी मसीतांवाली , स्वामी रतन दास जी रतनगढ़ ,स्वामी लहरी दास जी भठिंडा , स्वामी हरि कृष्ण विद्यार्थी सूरतगढ़ व सन्त कबीर आश्रम वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टियों देवकीनंदन, राजेन्द्र मान ,हनुमान गोदारा ऐडवोकेट, सज्जन मित्तल, भगवत दयाल शर्मा, पवन कुमार शर्मा, आजाद कुमार सिरसा,विक्की,सोहन लाल पवार,ने भी चादर ओढ़ा कर सतपाल दास जी महाराज को  ऐलनाबाद कबीर आश्रम का महंत मनोनीत किया गया। इस अवसर पर गांव सिलवाला गुरु सेवा समिति, गांव ख्योवाली गुरु सेवा समिति,  गांव डबली गुरु सेवा समिति,  गांव मुंडा गुरु सेवा समिति, गांव केलनिया गुरु सेवा समिति सहित हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों के हजारों श्रद्धालुओं एवं ऐलनाबाद शहर की  धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक संस्थाओं के गणमान्य  नागरिकों  साहब राम गोदारा, प्रवीण फुटेला, किशन लाल बांसल, धर्मपाल  मान, हरि सिंह गोदारा,सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के बाद सारा दिन भंडारा में अटूट लंगर सेवा भी चलती रही। इस अवसर पर ऐलनाबाद कबीर आश्रम वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष व कबीर आश्रम के संचालक सन्त जितवा नन्द जी महाराज ने अपने संबोधन में गुरु को सबसे बड़ा  बताते हुए कहा कि गुरु के कारण ही आप सभी उच्च स्थान प्राप्त कर समाज को अच्छा रास्ता दिखा सकते हो। उन्होनें कबीर जी के दोहों के माध्यम से समाज हित कार्य करने की बात भी कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices