Home » देश » सिरसा जिला के डबवाली में मानवता भलाई के कामकाज में जुटी फरीदाबाद की

सिरसा जिला के डबवाली में मानवता भलाई के कामकाज में जुटी फरीदाबाद की

Facebook
Twitter
WhatsApp
90 Views
डबवाली में 141 परिवारों के 600 सजनो को कपड़े, खाना तथा नकद राशि की सहायता दी गई। 
सिरसा। सिरसा के डबवाली में आज फरीदाबाद ग्राम भूपानी ट्रस्ट ( रजि 0 ) अपनी स्थापना के आरंभिक काल से ही मानव के शारीरिक , मानसिक व् नैतिक / आत्मिक उत्थान हेतु सेवारत है। इसी सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए सिरसा जिला के मंडी डबवाली में आज 141 गरीब परिवारों को नकद धन राशि बाटी गई । इसके साथ ही 600 लोगों को खाना और कपड़े भी दिए गए। ट्रस्ट के सभी सदस्यों द्वारा आह्वान किया गया है कि इस अभियान में जो भी सज्जन नकद राशि, कपड़े , राशन का सहयोग देना चाहते हैं तो वो इस ट्रस्ट के सदस्यों से संपर्क कर सकते है। इस हेतु ट्रस्ट समय – समय पर अपनी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज में जाग्रति , प्रेम ,  एकता व भाईचारे की भावना का संचार करता आया है। इसी कड़ी में ट्रस्ट ने अब विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान की शुरुआत की है जिसके तहत देश – विदेश के विभिन्न भागों में निवास कर रहे , ट्रस्ट के सदस्य अपनी एक माह की आय को मानवता के कल्याण के निमित्त समर्पित कर , निष्काम भाव से जररतमंद सजनों की सेवा कर रहे है। इस सेवा के तहत अनवरत रूप से दिन रात , सुबह शाम , जगह जगह जाकर जरूरतमंद सजनों को खोज कर , उनको भोजन , कपड़े, व अन्य जरूरी संसाधन प्रदान किए जा रहे हैं । इस तरह उनके मायूस हतोत्साहित मन को खुशी प्रदान कर , ट्रस्ट के सेवारत सजन भी
असीम शांति व आनन्द का अनुभव कर रहे हैं। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा सिरसा में सेवा का अनूठा उदाहरण एक माह की आय मानवता के नाम, 2000 जरूरतमंदों को भोजन व सहायता वितरण करके किया जा रहा है। सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) महावीर सत्संग सभा, सिरसा द्वारा चलाया जा रहा विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान इन दिनों मानवता की मिसाल बनता जा रहा है। कुदरत के आह्वान को स्वीकार करते हुए ट्रस्ट के समर्पित सदस्यों ने अपनी एक माह की आय को मानव कल्याण के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया है, और इसी भावना के अंतर्गत 1 जुलाई से 31 जुलाई तक सेवा कार्य लगातार जारी हैं।
एकता, समर्पण और सेवा की अद्वितीय मिसाल
इस आयोजन में सिरसा के ट्रस्ट सदस्यों ने समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य किया। सभी ने अलग-अलग ज़िम्मेदारियां निभाते हुए इस आयोजन को सफल बनाया। स्नेहपूर्वक सेवा करने की यह भावना न केवल जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाई, बल्कि समाज को भी एक सकारात्मक संदेश दिया।निष्काम सेवा अभियान बना प्रेरणा स्रोत

सतयुग दर्शन ट्रस्ट का यह प्रयास आज के समय में सेवा की असली परिभाषा को उजागर करता है। जब लोग अपने व्यस्त जीवन में स्वार्थ के लिए दौड़ रहे हैं, ऐसे समय में निःस्वार्थ सेवा के लिए एक महीने की आय समर्पित करना, निश्चय ही समाज में बदलाव लाने वाला कदम है।
इस तरह के आयोजनों से समाज में न केवल सहायता मिलती है, बल्कि सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना भी प्रबल होती है। सतयुग दर्शन ट्रस्ट का यह अभियान समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत बनता जा रहा है।

—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices