Home » देश » एसडब्लूओटी विश्लेषण की विद्यालय प्रबंधन में अहम भूमिका: डा. बजाज

एसडब्लूओटी विश्लेषण की विद्यालय प्रबंधन में अहम भूमिका: डा. बजाज

Facebook
Twitter
WhatsApp
79 Views

सिरसा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग, सिरसा में  जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत नव पदोन्नत प्रधानाचार्यों हेतु चल रहे परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के आठवें दिन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा एवं डाइट प्राचार्य बूटा राम के निर्देशन में सी आर मेमोरियल जाट कॉलेज, हिसार से वाणिज्य विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. सुशील बजाज बतौर मुख्य वक्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। यह जानकारी देते हुए डाइट प्रवक्ता डा. विनोद भट्टू ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया ने की। वहीं प्रशिक्षण कार्यक्रम समन्वयक की भूमिका संयुक्त तौर पर वरिष्ठ प्रवक्ता चंद्र प्रकाश शर्मा एवम् डा. सोम प्रकाश ठकराल ने निभाई। उन्होंने बताया कि परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के आठवें दिन प्रात:कालीन सत्र में सहायक प्रोफेसर डा. सुशील बजाज ने एसडब्लूओटी विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए कहा एसडब्लूओटी विश्लेषण स्कूलों में एक महत्वपूर्ण उपकरण है, जोकि स्कूल प्रबंधन की ताकत, कमजोरियों, अवसरों और खतरों का मूल्यांकन करके शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाते हुए विद्यार्थियों की जरूरतों को पूरा करने का काम करता है। वहीं दूसरे सत्र में सुप्रसिद्ध सीए शुभम भारती ने बतौर संसाधन व्यक्ति आयकर विषय पर बारीकी से अपना विस्तार व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए प्रशिक्षु प्रधानाचार्यों की शंकाओं का भी समाधान किया। अन्त में उपस्थित सभी नव पदोन्नत प्रशिक्षु प्रधानाचार्यों से फीड बैक भी लिया गया, जिसमें प्रशिक्षु प्रधानाचार्यों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रति अपना सकारात्मक फीड बैक प्रस्तुत किया। इस मौके पर डाइट प्रवक्ता डा. राकेश मोहन, पवन कन्नोजिया, डा. मनोज पुरी, डा. नरेश नरूला, डा. सतपाल माचरा, डा. अनिल बिश्नोई, सूरज दुग्गल, सुखपाल, सुनील कुसुंभी, सुमित कुमार, सज्जन सिंह फौजी, हरेंद्र हैरी, बलविंदर सानिवाल एवं प्राचार्य नीरज पाहुजा, शीला रानी, छिन्दर पाल, डा. विनोद शर्मा, छिंद्रपालए देवेंद्र शर्मा, विद्याधर, शुभकरण शर्मा, वेद रोज एवम् सौजन्य विमलेश सहित सिरसा जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए नव पदोन्नत प्राचार्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices